फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   18 CCTV camera to be installed in railway station

रेलवे स्टेशन में निर्भया फंड से लगेंगे 18 सीसीटीवी कैमरे

Sun, 11 Aug 2019 07:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
18 CCTV camera to be installed in  railway station
रेलवे स्टेशन में निर्भया फंड से लगेंगे 18 सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एवं स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए रेलवे जीआरपी के सहयोग से विभिन्न चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि किसी घटना या दुर्घटना होने पर जांच में पारदर्शिता लाई जा सके और अपराध पर नियंत्रण किया जा सके। 18 कैमरे निर्भया फंड से लगाए जाएंगे।
ललितपुर में रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जा रहा है, जिसके तहत नई स्टेशन बिल्डिंग का कार्य शुरू हो चुका है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित दो एस्केलरेटर प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर लगाए जाने हैं। तीसरी रेल लाइन डाले जाने के कारण यहां प्लेटफार्म को बढ़ाया जाएगा। वाशिंग शेड का भी निर्माण किया जाएगा। सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन पार्किंग एवं पार्क आदि का निर्माण किया जाना है। आरपीएफ थाना को टिकट घर के पास शिफ्ट किया जाना है।
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर साफ-सफाई के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग रूम, बैंच, ट्रेनों की सटीक स्थिति के लिए बड़ी एलईडी आदि भी लगाई जानी है। स्टेशन पर पहुंचने वाले प्रत्येक यात्री को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की कवायद में रेलवे लगा हुआ है। इसके लिए रेलवे जीआरपी के माध्यम से निर्भया फंड की मदद से रेलवे स्टेशन पर हाइटेक्निकयुक्त 18 अठारह सीसीटीवी कैमरे लगवाने जा रहा है। रेलवे से मंजूरी मिल चुकी है और शीघ्र ही यह कैमरे जीआरपी द्वारा बताई गई लोकेशन के अनुसार प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे ट्रेनों के कोचों के दरवाजों को ध्यान में रखकर लगाए जाएंगे, ताकि प्रत्येक कोच में चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा सके। उनके साथ होने वाली प्रत्येक गतिविधि को यह कैमरे कैद कर लेंगे और जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग यात्रियों की मदद के लिए किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआपी यह कैमरे मुख्य गेट के प्रवेश और निकास द्वार, प्लेटफार्म, एक, दो व तीन पर ट्रेनों के कोचों को कवर करते हुए, दोनों फुटओवरब्रिज के उतरने व चढ़ने वाले स्थानों पर, स्टेशन परिसर में वाहन स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर नजर रखने के हिसाब से लगवाएगी। इन कैमरों का ललितपुर में कंट्रोल रूम थानाध्यक्ष जीआरपी के अंतर्गत रहेगा, जो हर आने जाने वाली ट्रेनों से उतरने व चढ़ने वाले यात्रियों, प्लेटफार्म व रेलवे स्टेशन पर अनावश्यक घूमने वाले संदिग्धों पर सीधी नजर रखेगी।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए निर्भया फंड से हाइटेक्निक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। रेलवे से स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही कैमरों के लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

- संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जीआरपी, ललितपुर।
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर निर्भया फंड से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। यह कैमरे जीआरपी के नियंत्रण में रहेंगे। स्टेेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed