फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गर्मियों में गांवों को चौबीस घंटे बिजली की कवायद

गर्मियों में गांवों को चौबीस घंटे बिजली की कवायद

Sat, 02 Mar 2019 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
गर्मियों में गांवों को चौबीस घंटे बिजली की कवायद
गर्मियों में गांवों को 24 घंटे बिजली की कवायद
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा अब तक शहरी क्षेत्रों को 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर जारी है, लेकिन अब शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति मुहैया कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिशासी अभियंताओं ने जिले के सभी सब स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए अपनी रिपोर्ट एमडी को भेज दी है।
शासन द्वारा प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए सब स्टेशनों की क्षमता वृृद्धि, जर्जर लाइनों को बदलने और बिजली बिलों का भुगतान समय से कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। वर्तमान में पूरे जिला में विद्युत उपभोक्ताओं पर करीब 175 करोड़ रुपये की बकाएदारी चल रही है, जिसे वसूलने के लिए विभाग द्वारा बिलों में संशोधन के साथ ही सरचार्ज माफी समाधान योजना में सरचार्ज में 100 फीसदी माफ कर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई जा रही है और विभाग में वर्षों से दर्शाया जा रहा एरियर भी खत्म किया जा रहा है। इसी के तहत अब बिजली विभाग द्वारा विद्युत रोस्टिंग के अनुसार भी पूरे जनपद को दो भागों में बांटा गया है, जिसमें ललितपुर शहर को 24 घंटे और बाकी ग्रामीण क्षेत्रों को विभिन्न क्षमता के 14 विद्युत सब स्टेशनों के माध्यम से 18 घंटे बिजली आपूर्ति होती है। शहर क्षेत्र में 24 घंटे रोस्टिंग के आदेश के बाद से काफी सुधार आया है और विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टिंग में वृद्धि करने के लिए सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि और विद्युत लाइनों के बदलने का कार्य किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्युत वितरण खंडों और मीटर विभाग के अधिशासी अभियंताओं ने अलग-अलग सब स्टेशनों का निरीक्षण कर कमियां परखीं। करीब एक महीने तक सभी सब स्टेशनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें बाईपास विद्युत सब स्टेशन, बिरधा विद्युत सब स्टेशन, पाली, महरौनी, मड़ावरा, सोजना, तालबेहट, बांसी आदि सभी सब स्टेशनों में जरूरी विद्युत उपकरण व मशीनों के बदलने और रखरखाव किए जाने एवं ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की रिपोर्ट तैयार की गई है। सभी अधिशासी अभियंताओं ने सब स्टेशनों की यह निरीक्षण रिपोर्ट एमडी कार्यालय आगरा भेज दी है। इसके बाद अब जिन सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि की आवश्यकता है या फिर अन्य सुधार कार्यों की जरूरत है, एमडी के निर्देश पर वहां कार्य कराए जाएंगे और संभवत: शासन के निर्देश के बाद मई माह तक ग्रामीण क्षेत्रों को भी चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति प्रदान किए जाने संभावना है।
विज्ञापन


गर्मियों के दिनों में उपभोक्ताओं को शासन की योजना के तहत बेहतर बिजली आपूर्ति की सुविधा मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से सब स्टेशनों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण संबंधी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। संभवत: अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed