{"_id":"5b8c391e42c79210c55f2492","slug":"171535916318-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में शुरु हुए सांस्कृति आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में शुरु हुए सांस्कृति आयोजन
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में हुए सांस्कृृतिक आयोजन
पहले दिन छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां
सात वर्ष बाद जन्माष्टमी पर सजा मंच, हुए बेहतरीन कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। करीब सात वर्ष के बाद पुलिस लाइन के मंच पर फिर से जन्माष्टमी के मौके पर सांस्कृृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया गया है। रविवार को देर शाम शुरू हुए कार्यक्रमों को देखने के लिए शहरवासी पुलिस लाइन पहुंचे और कार्यक्रमों का आनंद लिया। पहले दिन स्कूली बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। जबकि रात्रि में रासलीला पार्टी द्वारा मंच नाट्य का आयोजन देख दर्शक गदगद हो गए।
पुलिस लाइन परिसर में वर्षों बाद फिर से जन्माष्टमी के मौके पर दशकों पुरानी सांस्कृतिक आयोजनों की परंपरा शुरू होने से शहरवासी काफी आनंदित हैं तो वहीं पुलिस कर्मचारी भी पुरानी परंपरा को उत्साह के साथ मनाने के लिए आतुर रहे। खुद पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह के निर्देशन में कार्यक्रमों की तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया, जो पुलिस लाइन के मुखिया प्रतिसार निरीक्षक अतुल कुमार की देखरेख में तैयारियां पूरी की गईं। रविवार को पहले दिन पुलिस लाइन के वर्षों पुराने जन्माष्टमी पर सूने पड़े मंच पर फिर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम देेेखने को मिली। यहां करीब आधा दर्जन स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया और पुरानी परंपरा को ताजा कर दिया। बच्चों द्वारा यहां करीब दो घंटे से अधिक समय तक अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां रासलीला पार्टी द्वारा नाट्य मंचन भी किया गया। अब आज सोमवार को भी यहां देर शाम को आयोजन होंगे, जिसमें कानपुर और मथुरा-वृंदावन के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद देर रात्रि को करीब साढ़े ग्यारह बजे से पुलिस लाइन स्थित मुक्तिधाम मंदिर में धार्मिक आयोजन होंगे, जिसमें कृष्ण जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। यहां मंदिर परिसर में सोमवार को भव्य झांकियां सजाई जाएंगी।