फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जलभराव:शहजाद बांध के सीपेज का पानी बरीकलां में घुसा

जलभराव:शहजाद बांध के सीपेज का पानी बरीकलां में घुसा

Mon, 03 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
जलभराव:शहजाद बांध के सीपेज का पानी बरीकलां में घुसा
शहजाद बांध के सीपेज का पानी बरीकलां में घुसा
विज्ञापन

- खेतों में पानी भरने से फसलें हुई जलमग्न, घरों में भरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहजाद बांध की तलहटी में स्थित बरीकलां गांव के किसानों पर आफत आ गई है। बांध से सीपेज हो रहा पानी बरीकलां के मजरा सुरउवा में घुस गया है। जिससे यहां की फसलें जलमग्न हो गई हैं। वहीं, कइयों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

तीन दिन से जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे बांधों में पानी एकत्रित हो रहा है। शहजाद बांध केवल 3.30 मीटर ही खाली रह गया है। लेकिन इसका पानी सीपेज होकर नाले में पहुंच रहा है। इस नाले को ग्राम बरीकलां में शहजाद बांध की तलहटी में बनाया गया है। बताते हैं कि बांध की डाऊन स्टीम से पानी सीपेज हो रहा है। बीते वर्षो में विभागीय अधिकारियों ने नाले की खुदाई कराई थी लेकिन इसे अधूरा छोड़ दिया गया। इससे जब नाले में ज्यादा पानी आने लगता है तो यह पानी आसपास के खेतों में पहुंचना शुरू हो जाता है। यहां के किसानों ने कई बार इस समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। लेकिन इसका अभी तक हल नहीं निकाला गया। वर्तमान में इस समस्या ने किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। बांध के सीपेज एवं नाले के पानी से खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। कई किसानों के घरों में भी पानी घुुस गया। उधर, किसानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी हमेशा से बजट की कमी का हवाला देते रहे हैं। किसानों ने खेतों में उर्द, मूंग व मक्का की फसल बो रखी है। अब खेतों में लगातार जल भराव होने से फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। जल भराव ज्यादा होने से एक भूसा के मकान गिर गया। यहां पर पेयजल के लिए दो हैंडपंप लगे हैं। जिनमें से एक हैंडपंप भी जल मग्न हो गया। मुहल्लवासियों को इसी नाले को पार कर निकलना पड़ रहा है। कारण, इसकी पुलिया व सड़क भी जलमग्न हो गई है। जिससे दोपहर तक लोगों का आना जाना बंद रहा। दोपहर बाद रास्ते से पानी हटा तब लोग घर से निकल पाए, तब लोगों ने राहक की सांस ली।
विज्ञापन

......
जताई अनभिज्ञता
शहजाद बांध से सीपेज के पानी से फसलों के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है। इसकी सही स्थिति जानने के लिए मौके पर सहायक अभियंता को भेजा जाएगा।
मनमोहन सिंह
अधिशासी अभियंता
राजघाट निर्माण खंड
......
डाउन स्ट्रीम की हर बार होती सफाई
शहजाद बांध के डाउन स्ट्रीम की हर बार सफाई कराई जाती है। इस बार भी कराई गई। नाले से विभाग का कोई लेना-देना नहीं है।
पंकज निगम
अधीक्षण अभियंता
सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed