फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   राजघाट बांध और माताटीला बांध के फिर खोले गए गेट

राजघाट बांध और माताटीला बांध के फिर खोले गए गेट

Sun, 02 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
राजघाट बांध और माताटीला बांध के फिर खोले गए गेट
राजघाट बांध और माताटीला बांध के फिर खोले गए गेट
विज्ञापन

राजघाट बांध से छोड़ा गया 77 हजार क्यूसिक पानी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मध्य प्रदेश के जिलों में झमाझम बारिश होने से राजघाट बांध में एक बार फिर पानी बढ़ गया है। इससे बांध के दुबारा गेट खोले गए हैं। इसका पानी माताटीला बांध में पहुंचने से यहां से भी पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। अकेले राजघाट बांध से 77 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया है।

शुक्रवार रात से मध्य प्रदेश सहित जिले में बारिश हो रही है। इससे बांधों में जल स्तर में तेजी से सुधार हो रहा है। राजघाट बांध में पूर्ण क्षमता 371 मीटर के सापेक्ष 370.35 मीटर पानी रखा जा रहा है। इससे ज्यादा आ रहे पानी को बांध से छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में डेढ-डेढ मीटर आठ गेट खुले हुए हैं। इन्हें बीती रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे खोल दिया गया था। इसका पानी माताटीला बांध में पहुंचा तो यहां से पानी छोड़ा जाने लगा। यहां बारह गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। वर्तमान में पूूर्ण क्षमता 308.45 के मुकाबले 308.06 जलस्तर रखा जा रहा है। वहीं, जामनी बांध के भरने की संभावना बढ़ गई है। यहां 1.16 मीटर ही बांध खाली रह गया है। लगभग यही स्थिति रोहणी बांध की बनी हुई है। गोविंद सागर बांध के जल स्तर में सुधार होकर छियासी फुट हो गया है लेकिन इसे पूर्ण क्षमता से भरने में अभी समय है। यदि आगे भी इसी तरह की बारिश हुई तो बांध भरने की संभावना बन सकती है। शनिवार को दिन भर स्थानीय नागरिक बांध में पानी बढ़ने की जानकारी लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। कई लोगों ने तो बांध पर पहुंचकर ही जल स्तर को जाना। यहां कइयों ने मौसम का आनंद भी उठाया।
विज्ञापन


ये है बांधों का जल स्तर
गोविंद सागर बांध 2.50 मीटर, शहजाद बांध 4.65 मीटर, जामनी बांध 1.16 मीटर, सजनाम बांध 2.42 मीटर, रोहणी बांध 1.19 मीटर जल स्तर खाली बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed