{"_id":"5a4e85c54f1c1b4e198b4d9d","slug":"171515095493-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग स्थल बनती जा रही नझाई बाजार की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग स्थल बनती जा रही नझाई बाजार की सड़क
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग स्थल बनी नझाई बाजार की सड़क
ललितपुर। नझाई बाजार की सड़क भारी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल में तब्दील होती जा रही है। यहां सुबह से ही भारी वाहन खड़े हो जाते हैं। जिस कारण इस सड़क पर आए दिन जाम जैसे हालात बन जाते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शहर में नो इंट्री और वनवे व्यवस्था लागू होने के बाद भी यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। इसका कारण वाहन चालकों की मनमानी है। ऐसा ही नजारा नझाई बाजार का है। यहां सुबह से जहां सब्जी मंडी के लिए किसानों की आवाजाही रहती है। वहीं, दुकानदारों का माल लेकर भारी वाहन बाजार में प्रवेश कर जाते हैं। इतना ही नहीं, भारी वाहन सड़क पर घंटों जहां-तहां खड़े रहते हैं ऐसे में हाथ ठेला सहित अन्य तिपहिया व चार पहिया वाहनों को निकलने में असुविधा हो जाती है। कई मर्तबा तो यहां जाम लग जाता है। स्थानीय कुछ दुकानदार भी भारी वाहनों के खड़े रहने से परेशान हैं। लेकिन उनकी व्यथा सुनने वाला कोई नहीं है।
मेरे कार्य के बाहर का मामला है। सड़कों पर वाहनों को हटाने की जिम्मेदारी पुलिस की है।
अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद ललितपुर।
जताई अनभिज्ञता
नझाई बाजार की सड़क पर भारी वाहनों के खड़े होने की जानकारी नहीं है। मौके पर सिपाही को भेजकर वास्तविकता का पता लगाएंगे।
कैलाश नाथ सिंह, यातायात निरीक्षक