{"_id":"5a42b9354f1c1bc5668b769b","slug":"171514322229-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे बिजली के खंभे
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे बिजली के खंभे
कई स्थानों पर बल्लियों पर झूल रहे है तार, खतरे में लोग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
विभिन्न वार्डों में जहां-तहां लगे बिजली की खंभे शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं। कई जगहों पर खंभों के अभाव में तार बल्लियों के सहारे बंधे हुए हैं। इतना नहीं, नगर पालिका के पुराने कार्यालय के बगल में एक दुकान के बीचोंबीच लगा खंभा हादसे को न्यौता दे रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन हैं।
आजादी के पहले ही नगर पालिका का गठन हो गया था, तब से लेकर आज तक शहर के विकास पर लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस दौरान 26 वार्डों में नाली, सीसी रोड आदि का निर्माण हुआ तो मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए खंभे लगवाए गए। वर्तमान में कई जगहों पर बिजली के खंभे सड़क के बीच में आ गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 15 में कटारे की दुकान के पीछे दो गलियों में बीचोबीच बिजली का खंभा खड़ा है। जुगपुरा वार्ड में भी एक सड़क पर बीच में खंभा खड़ा है। ऐसी गलियों में खंभे की वजह से चार पहिया वाहन अंदर नहीं जा पाते। वहीं, कई खंभे ऐसे लगे हैं जो मकान से सट गए हैं। इसी तरह नगर पालिका परिषद के पुराने कार्यालय (नगर भवन) के बगल में एक दुकान के बीचोंबीच बिजली का खंभा आ गया है। ऐसे में हर समय बिजली के करंट दौड़ने का अंदेशा बना रहता है। इसके अलावा दुकानदार की दुुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। मुहल्ला नेहरू नगर, विवेक नगर, लक्ष्मीपुरा, पिसनारी स्थित मास्टर कालोनी सहित कई स्थानों पर बिजली के खंभों की कमी बनी हुई है। यहां घरेलू कनेक्शन के तार बल्लियों के सहारे बंधे हुए हैं। शिक्षक केशव प्रसाद पांडे का कहना है कि बिजली के तार एक दूसरे के घरों से बांध रखकर संबंधित मकान रोशन हो पा रहे हैं। कई बार तो बिजली के तारों में फाल्ट हो जाता है। यही नहीं, जब कनेक्शन काटने की बारी आती है तो बिजली कर्मियों को संबंधित का तार पहचानना मुश्किल हो जाता है। वहीं, घंटाघर के पास, रैदासपुरा, बीएसए कार्यालय के सामने लगे खंभे जंग खा चुके हैं। इस तरह की कमियों से शहर की सुंदरता बिगड़ रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
बिजली विभाग के अफसरों से करेंगे बात
खंभे और लाइन शिफ्ट करने का काम बिजली विभाग का है। इस संबंध में विभाग के अफसरों से बात की जाएगी। पूर्व में भी कई खंभों को शिफ्ट कराने के लिए संबंधित विभाग को लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
आरके लवानियां, प्रभारी अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।