{"_id":"59fe19944f1c1b8d698b976a","slug":"171509824916-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ावरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ावरा
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह से खराब पड़ा मलिन बस्ती का हैंडपंप
मड़ावरा (ललितपुर)। राज्य सरकार बुंदेलखंड में पेयजल संसाधनों को सुचारु बनाए रखने के लिए जितनी जागरूक नजर आ रही है। वहीं, विकासखंड मड़ावरा में इसके लिए जिम्मेवार विभाग सरकार की मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। ब्लॉक मुख्यालय से सटे ग्राम रनगांव में मलिन बस्ती में स्थापित सरकारी हैंडपंप पिछले दो माह से खराब पड़ा है, जिसके चलते ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपे अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके गांव रनगांव में रविदास मंदिर से अंदर की ओर धानुक समाज की बस्ती में अवध किशोर के घर के पास बस्ती में जलनिगम द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए लगभग आठ माह पूर्व हैंडपंप लगाया गया था, जिसका अब तक प्लेटफार्म भी नहीं बनाया गया। साथ ही पिछले उक्त हैंडपंप पिछले दो माह से खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि इस समस्या के बावत ग्रामप्रधान को भी कई बार अवगत कराया गया। लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां ग्राम पंचायत द्वारा पेयजल संसाधनों की मरम्मत में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, फर्जी दस्तावेज बिल-वाउचर लगाकर हैंडपंप रिपेयरिंग के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की है। ज्ञापन पर मुनींद्र, रामफल, अजय कुमार, शंकरलाल, विनोद वर्मा, प्रतिपाल सिंह, धर्मेंद्र, पप्पू समेत तमाम ग्रामीणों के हस्ताक्षर अंकित बताये गए हैं।