{"_id":"5f88980d8ebc3e9bc202c3f1","slug":"17-positive-patients-found-lalitpur-news-jhs178759281","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चिकित्सक समेत 17 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चिकित्सक समेत 17 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
corona hotspot
- फोटो : corona hotspot
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा है। लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक डाक्टर समेत 17 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2732 पहुंच गई है। इनमें 42 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 2549 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
बृहस्पतिवार को मिले कोरोना संक्रमितों में जिला कारागार के 46 वर्षीय चिकित्सक व जेल कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए। वहीं, शहर के मोहल्ला रावतयाना निवासी 10 वर्षीय मासूम बालक व 11 वर्षीय मासूम बालिका, 28 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय दो युवतियां, ढुरा बाजार निवासी 21 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा तहसील मड़ावरा के ग्राम रनगांव निवासी 30 वर्षीय युवक, ब्लाक जखौरा के ग्राम अड़वाहा निवासी 23 वर्षीय युवक, ब्लॉक बार के बुरागांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, तहसील महरौनी के कस्बा निवासी 40 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 90 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, 50 वर्षीय व्यक्ति, 18 वर्षीय युवक और 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में 09 होमआइसोलेट हुए और आठ को एल-1 अटैच राजकीय पॉलिटेक्निक तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
------------
1264 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भले ही तमाम प्रयास किए गए हैं, लेकिन जिले में अब तक आरटीपीसीआर जांच के सैंपल की रिपोर्ट आने के समय में सुधार नहीं हो पा रहा है। शुरुआत में जहां दो दिन में रिपोर्ट मिल रही थी, अब चार दिन में आ रही है। ऐसे में सैंपल वाला व्यक्ति रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन बना रहता है। यहां पर चार दिनों से अब तक के 1264 व्यक्तियों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
--------
बृहस्पतिवार को एक चिकित्सक समेत 17 व्यक्ति जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
- डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी