फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   17 Ayurvedic hospitals running without doctors

Lalitpur News: बिना चिकित्सकों के चल रहे 17 आयुर्वेदिक अस्पताल

Wed, 28 Feb 2024 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
17 Ayurvedic hospitals running without doctors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आयुर्वेदिक व यूनानी चिकित्सालय चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। 34 के सापेक्ष महज 17 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। फार्मासिस्टों की भी कमी है। सात अस्पतालों में स्टाफ की कमी से ताले लटक रहे हैं।
यहां 32 आयुर्वेदिक और दो यूनानी चिकित्सालय हैं। लेकिन, इनमें चिकित्सक व फार्मासिस्टों की कमी पूरी नहीं हो पा रही है। मरीजों को पर्याप्त उपचार नहीं मिल पा रहा है, जबकि लोगों में आयुर्वेदिक व होम्योपैथी की ओर रुचि बढ़ रही है। कारण, इन दवाओं के सेवन से किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं होता। लेकिन, चिकित्सकों कमी आयुर्वेदिक उपचार में आड़े आ रही है। आयुर्वेदिक के 32 व दो यूनानी चिकित्सालय के सापेक्ष 35 चिकित्सकों के पद सृजित हैं, जबकि तैनाती महज 18 चिकित्सक की है। 17 अस्पताल बिना चिकित्सकों के संचालित हो रहे हैं। इनमें दस अस्पतालों को फार्मासिस्टों के सहारे चलाया जा रहा है। वहीं, सात अस्पतालों में उपचार पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन

---
फार्मासिस्ट की भी कमी
आयुर्वेदिक चिकित्सालय व यूनानी चिकित्सालय में 34 फार्मासिस्टों के पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष मात्र 10 ही कार्यरत हैं। ऐसे में फार्मासिस्टों की कमी भी अस्पतालों के संचालित होने में बाधा बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अस्पतालों में चिकित्सकों व फार्मासिस्टों की कमी है। इनकी तैनाती के लिए शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
- डॉ. अर्जुनलाल अहिरवार, जिला आयुर्वेद व यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed