फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   166 complaint letter no one has been settled

166 शिकायती पत्र में एक का भी नहीं हुआ निस्तारण

Wed, 19 Jul 2017 01:08 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 19 Jul 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
 166 complaint letter no one has been settled
people lalitpur news - फोटो : demo
तालबेहट। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने तहसील दिवस में लोगों की शिकायतों को सुना। उन्होंने तहसील दिवस में आने वाले शिकायती पत्र का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में मंडलायुक्त अमित गुप्ता अचानक आ गए। उन्होंने सबसे पहले पिछले तहसील दिवस में आए शिकायती पत्रों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर लोगों की शिकायतें सुनते हुए उन्हाेंने सभी से तहसील दिवस में शिकायती पत्रों को समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में 166 शिकायती पत्र आए, जिसमें राजस्व के 58, पुलिस के 51, विकास 12, विद्युत 10, शिक्षा 7, पूर्ति 8 और 20 अन्य विभागों से संबंधित थे। तहसील दिवस में सीडीओ प्रवीण लक्ष्कार, डीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम नरेंद्र सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार पांडेय सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed