{"_id":"60ad4e6c8ebc3e3ba2067f4f","slug":"165-pradhan-take-oth-lalitpur-news-jhs1956499132","type":"story","status":"publish","title_hn":"165 ग्राम प्रधानों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
165 ग्राम प्रधानों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
165 ग्राम प्रधानों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
ललितपुर। मंगलवार को जिले के छह ब्लाकों में 165 ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने वर्चुअल शपथ ग्रहण किया। कोरोना संक्रमण के कारण पहली बार हुआ है, जब जनप्रतिनिधियों ने ऑनलाइन शपथ ग्रहण की। न्याय पंचायत स्तर पर एकत्रित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शेष 124 ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों को बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही पंचायती राज विभाग ग्रामप्रधानों को शपथ दिलाने में जुट गया था। जिले की 415 ग्राम पंचायतों में 289 ग्राम पंचायतें ही पूर्ण गठित हुई, जबकि 126 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव के बाद सदस्यों की संख्या पूर्ण होने के बाद शपथ ग्रहण होना है। दो दिवसीय शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पहले दिन सभी छह ब्लाकों जखौरा, बार, बिरधा, महरौनी, मड़ावरा और तालबेहट में कुल 165 ग्राम प्रधानों को न्याय पंचायत स्तर पर इकट्ठा कर मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से खंड विकास अधिकारियों ने वर्चुअल तरीके से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मंगलवार को 289 ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन शपथ दिलाई जानी थी, जिसमें 165 ने ऑनलाइन लिंक से जुड़कर शपथ ली। शेष को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी।
- डा. अवधेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विकासखंड वार प्रधानों केे शपथ ग्रहण कार्यक्रम का विवरण
विकास खंड कुल ग्राम पंचायत कोरम पूर्ण ग्राम पंचायत इतनों ने ली शपथ
बिरधा 83 58 30
बार 62 47 47
जखौरा 85 51 26
महरौनी 66 49 25
तालबेहट 54 47 00
मड़ावरा 65 37 37
----- ---- ----- ------
कुल 415 289 165
----- ----- ------ -------
-------
मड़ावरा में 36 प्रधानों ने ग्रहण ली शपथ
मड़ावरा (ललितपुर)। कोरोना महामारी के चलते नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। मंगलवार को मड़ावरा ब्लाक के 36 प्रधानों ने ऑनलाइन उपस्थित होकर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ब्लाक मड़ावरा में खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडेय ने ऑनलाइन लिंक से 36 ग्रामप्रधानों को पद की शपथ दिलाई। शेष तीन प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। मड़ावरा में 65 ग्राम पंचायत हैं, जिनमें से 26 पंचायतें ऐसी हैं जिनमें ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्धारित कोरम पूर्ण नहीं हैं, ऐसे में उन पंचायतों का गठन नहीं किया जा सकता। जिन पंचायतों में शपथ ग्रहण हो चुका है वहां अब बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत की प्रथम बैठक कर गठन की कार्रवाई संपन्न की जाएगी।