फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   162 corona cases, 437 ecovered

162 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 437 मरीज हुए ठीक

Thu, 06 May 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
162 corona cases, 437 ecovered
ललितपुर। जिले में बुधवार को कोरोना मरीजों की संख्या में बीते दिनों की अपेक्षा कुछ राहत है। बुधवार को 162 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 437 मरीज कोरोना को मात देते हुए ठीक हो गए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 2650 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में बुधवार को 1,729 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिनमें 162 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें आरटीपीसीआर जांच में 99, ट्रूनेट से एक और एंटीजन जांच में 62 संक्रमित मिले हैं। नौ मरीजों के पॉजीटिव होने की जानकारी अन्य जनपदों से प्राप्त हुई है। इनमें अकेले शहर में ही 86 कोरोना पॉजीटिव मरीज, महरौनी क्षेत्र में 17, जखौरा क्षेत्र में 19, बार क्षेत्र में 14, बिरधा क्षेत्र में 5, तालबेहट व मड़ावरा क्षेत्र में चार-चार नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कोरोना उपचार करा रहे 437 मरीज ठीक होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। इसमें एल-2 अस्पताल से चार, होमआइसोलेशन से 427 एवं 6 मरीज अन्य जगहों से डिस्चार्ज किए गए हैं। अब जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,650 हो गई है, जबकि मंगलवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 2925 थी। इनमें से बुधवार को 275 कम हो गई है। इस प्रकार बुधवार को रिकवरी रेट 74.72 हो गया है, जबकि मंगलवार को रिकवरी रेट 71.75 था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को 1729 मरीजों की जांचें की गई थीं, जिनमें 162 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज पाए गए। बुधवार को 437 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2650 है।
- डा.डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed