फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लापरवाही: अमृतसर रेल हादसे से सबक नहीं ले रहा रेलवे

लापरवाही: अमृतसर रेल हादसे से सबक नहीं ले रहा रेलवे

Wed, 24 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही: अमृतसर रेल हादसे से सबक नहीं ले रहा रेलवे
अमृतसर रेल हादसे से सबक नहीं ले रहा रेलवे
विज्ञापन

रेल पटरियों पर खड़े होने व पार करने से नहीं चूक रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुुर। अमृतसर रेल हादसे के बाद भी रेलवे प्रशासन चेत नहीं रहा है। ललितपुर स्टेशन व इसके आसपास की क्रासिंग पर राहगीर बेरियर खुलने का इंतजार नहीं करते हैं, जिस समय गाड़ी क्रासिंग पार करने वाली होती है, ठीक उससे कुछ समय पहले तक लोग रेल पटरी पर खड़े रहते हैं। ऐसे में हादसे की संभावना बनी रहती है।
दशहरे की शाम अमृतसर के जोड़ा फाटक पर रेल हादसा हो गया था, इसमें साठ यात्रियों की मौत हो गई थी। इस हादसे में हुई चूक को लेकर देश में चर्चा हो रही है। रेलवे ने भले ही इस मामले से पल्ला झाड़ लिया हो, लेकिन रेलवे प्रशासन ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अभी तक आवश्यक कदम नहीं उठाए हैं। ऐसा ही नजारा ललितपुर स्टेशन व क्रासिंग पर देखा गया।
विज्ञापन


फोटो 5
कैप्सन-
दिन मंगलवार दोपहर 02 बजकर 22 मिनट स्थान ललितपुर स्टेशन
ललितपुर स्टेशन से अप लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। इस दौरान कुछ यात्री फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने की जगह रेल पटरी से सीधे गुजर रहे थे। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर दो से एक पर आने के लिए मालगाड़ी के खड़े होने की भी परवाह नहीं की। कुछ नीचे से निकले तो कुछ ने बोगी के बीच लगे हुक पर चढ़कर छलांग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 4
कैप्सन-
दोपहर 02 बजकर 23 मिनट स्थान ललितपुर स्टेशन
दोपहर दो बजकर तेइस मिनट पर प्लेटफार्म नंबर दो से एक थ्रो गाड़ी अप लाइन से गुजरी और बीच में एक मालगाड़ी थी। इस दौरान जान हथेली पर लेकर कई यात्री रेल पटरी पार करते नजर आए।

फोटो 3
कैप्सन-
दोपहर 03 बजकर 02 मिनट स्थान- देवगढ़ क्रासिंग
दोपहर तीन बजकर दो मिनट पर देवगढ़ रेलवे क्रासिंग से अप लाइन से पंजाब मेल गुजरी। इस दौरान कई राहगीरों ने रेलवे क्रासिंग से ट्रेन के गुजरने का भी इंतजार नहीं किया और समीप में ही रेल पटरी पर गाड़ी आने के कुछ पहले तक खड़े रहे।

फोटो 6
कैप्सन-
दोपहर 03 बजकर 21 मिनट सिलगन रेलवे क्रासिंग
दोपहर तीन बजकर इक्कीस मिनट पर सिलगन रेलवे क्रासिंग रेलगाड़ी के आने का संकेत मिलने पर बैरियर लगा दिया गया। कुछ लोगों ने गाड़ी के आने का इंतजार करने की जगह अपनी बाइक बैरियर के नीचे से निकाल दी।

......
प्रशासन को लिख रहे पत्र
रेल हादसे रोकने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा जा रहा है। वहीं, रेल अधिकारी भी खुद मानीटरिंग करेंगे। इसके अलावा विज्ञापन के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed