फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रक्तदान बचाए जान, रक्तदान बहुत ही पुनीत कार्य

रक्तदान बचाए जान, रक्तदान बहुत ही पुनीत कार्य

Mon, 17 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान बचाए जान, रक्तदान बहुत ही पुनीत कार्य
रक्तदान बचाए जान, रक्तदान बहुत ही पुनीत कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। संत निरंकारी शाखा मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन कांशीराम जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक परिसर में रविवार को किया गया, जिसमें कुल 35 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि श्रम एवं सेवा योजन राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ द्वारा किया गया।

संत निरंकारी मिशन शाखा मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक ने कहा कि रक्तदान करना बहुत ही पुनीत कार्य है। निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। रक्तदान से प्राप्त हुए रक्त से मरीज के आकस्मिक उपचार में काफी मदद मिलती है। समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन होना बहुत जरूरी है। इससे एक ओर जहां रक्त संचार भी ठीक होता है, वहीं दूसरी ओर जीवन दान देने का पुण्य लाभ का भी मौका मिलता है। रक्तदान बहुत बड़ा परोपकार का कार्य है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रम एवं सेवा योजन राज्यमंत्री प्रतिनिधि ने कहा रक्तदान कर मानव की भलाई के लिये कार्य किया गया है। रक्तदान शिविर में पैतीस लोगों ने रक्तदान किया है, जो सभी रक्तदाता बधाई के पात्र हैं। शिविर में लोगों द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद लोगों की नशों में दौड़कर उन्हें जीवनदान देने का कार्य करेगा। ऐसे शिविरों से सीख लेकर और भी लोग आगे आकर लोगों को जीवन देने में रक्तदान कर पुण्य लाभ लें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुखी महात्मा अमान साहू ने कहा कि मिशन मानव हित मे निरंतर कुछ न कुछ गतिविधियों को करता रहता है। रक्तदान शिविर, स्वचक्षता शिविर जैसी गतिविधियों को करके मानव जीवन को बचाने एवं सुंदर बनाने को प्रेरित करते हैं। रक्तदान शिविर में राजाभैया, अभिषेक, दीपक, सुशील, नीलेश, सुप्रिया, सिद्धांत, रवि, अभय, संध्या, ऊषा, नीलम, देवेंद्र साहू, संतोष, विजय झा, रवि, संतोष कुशवाहा, संतोष अहिरवार, राहुल, कमल, दिलीप, सीमा, आशीष, सोनू विश्वकर्मा, कीर्ति, जितेंद्र, अजय, अशोक सहित कुल 35 महादानियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर महेश निरंकारी, गुलाब, सोनू, मानसिंह, घनश्याम साहू, राजकुमार, हरदास सेन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed