{"_id":"5a4e85cd4f1c1b9b518b502e","slug":"161515095501-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑब शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आएंगे पीआरडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑब शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आएंगे पीआरडी
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आएंगे पीआरडी जवान
शुुरुआत में पुलिस महकमे ने मांगे पंद्रह जवान
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर।
पीआरडी जवानों के दिन बहुरने वाले हैं, अब उन्हें शहर की यातायात व्यवस्था में अजमाने की तैयारी की जा रही है। इससे न केवल जवानों की बेरोजगारी की समस्या का समाधान होगा। बल्कि, पुलिस महकमे के लिए ट्रैफिक को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा। इस संबंध में सीओ पुलिस ने एक पत्र युवा कल्याण अधिकारी को लिखा है।
युवाओं में सामाजिक और राष्ट्रीय प्रेम की भावना जागृत करने के साथ उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ने के मकसद से युुवा कल्याण विभाग और प्रांतीय रक्षक दल नाम से एक विभाग संचालित हो रहा है, जो हर साल पीआरडी जवानों को प्रशिक्षण प्रदान करता है, लेकिन उनके लिए रोजगार की कोई स्पष्ट नीति नहीं है। जिस वजह से उन्हें बेरोजगारी की समस्या से जूझना पड़ता है। जिले में पीआरडी जवानों के रोजगार पर नजर डालें तो 428 सक्रिय जवानों में 180 जवान ही ड्यूटी कर रहे हैं। कोई थाने में लगा हुआ है तो कोई सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी निभा रहा है। तमाम विभाग अभी भी पीआरडी जवानों को ड्यूटी पर लगाने से कतराते हैं। ऐसे में आधे से ज्यादा पीआरडी जवान ड्यूटी के अभाव में घर बैठने को मजबूर हैं। अब पीआरडी जवानों को काम मुहैया कराने के लिए यातायात व्यवस्था में लगाने का फैसला किया गया है। इसके लिए शासन ने युुवा कल्याण विभाग को बजट जारी किया है। इससे पीआरडी जवानों को काम मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शुरुआत में पंद्रह जवानों को यातायात नियंत्रण के लिए तैनात किया जा रहा है। इसके तहत ललितपुर शहर में बारह, तालबेहट में दो व महरौनी में पीआरडी जवान तैनात होगा। बता दें कि शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए 20 से 25 पुलिस जवानों की आवश्यकता है, जिसके मुकाबले 15 पुलिस कर्मी ही मौजूद हैं। पीआरडी जवानों के मिलने से पुलिस महकमे को कर्मियों की कमी का अहसास नहीं होगा साथ ही यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।
पुलिस महकमे को लिखा गया था पत्र
पीआरडी जवानों को यातायात व्यवस्था में ड्यूटी देने के लिए पुलिस अफसरों को पत्र लिखा था। इसके परिप्रेक्ष्य में अभी 15 जवानों की मांग की गई है। जो पीआरडी जवान यातायात को संभालने का काम करेंगे, उन्हें ढाई सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान विभाग द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
बृजेंद्र कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी