फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अमरपुर में बनेगी 27,650.69 लाख से मेडिकल कॉलेज

अमरपुर में बनेगी 27,650.69 लाख से मेडिकल कॉलेज

Tue, 19 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमरपुर में बनेगी 27,650.69 लाख से मेडिकल कॉलेज
अमरपुर में बनेगा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जिला अस्पताल का अपग्रेड करते हुए अमरपुर मंडी के पास करगन-दैलवारा रोड पर 27 हजार 650 लाख रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण भी कर लिया गया है। शासकीय निर्माण कंपनी द्वारा यह प्रोजेक्ट भी तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।
जनपद में दो सौ बेड वाले जिला अस्पताल नगर में स्थित हैं। इसमें 160 बेड वाला पुरुष चिकित्सालय और 40 बेड का महिला चिकित्सालय है। इसमें हर रोज करीब आठ सौ से एक हजार मरीज अकेले पुरुष चिकित्सालय और करीब पांच सौ से अधिक मरीज हर रोज महिला चिकित्सालय में इलाज के लिए आते हैं। जिला चिकित्सालय में इलाज की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण हर रोज पांच सौ से अधिक मरीज झांसी, ग्वालियर, भोपाल व दिल्ली जाते हैं। दुर्घटनाओं में घायल बहुत से मरीजों को गंभीर होने की स्थिति में जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद झांसी या अन्य जनपदों के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया जाता है। इसमें बहुत से मरीजों की सही समय पर इलाज के अभाव में मौत हो जाती है, लेकिन अब शासन जनपद के लिए मेडिकल कॉलेज की सौगात दे जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश शासन द्वारा इसकी मंजूरी देकर अमरपुर मंडी के पास करगन-दैलवारा रोड पर दस एकड़ जमीन भी अधिग्रहीत कर ली है। यह मेडिकल कॉलेज 200 बेड वाले जिला अस्पताल को अपग्रेड करते हुए बनाया जा रहा है। इसके लिए झांसी की राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड इकाई को जिम्मा सौंपा गया है, इसके द्वारा मेडिकल कॉलेज का पूरा नक्शा भी तैयार कर लिया गया है। इसके तहत दो सौ मीटर लंबाई और दो सौ मीटर चौड़ाई के क्षेत्रफल में यह मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। सात मंजिला मेडिकल कॉलेज का नक्शा प्रारूप तैयार किया गया है। इसमें ग्राउंड फ्लोर से लेकर सेवन फ्लोर तक का पूरा प्लान तैयार कर स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दिया गया है। इसमें जहां सौ एमबीबीएस की क्षमता रखी गई है, वहीं सौ बेड का बॉय हॉस्टल भी तैयार होगा। इसमें आईसीयू, कैंसर यूनिट, सामान्य रोगी यूनिट आदि की अलग विशेष व्यवस्था होगी। प्रदेश शासन द्वारा मेडिकल कॉलेज की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत यह मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए नक्शे का प्रारूप आधुनिक तकनीक के आधार पर डिजाइन किया गया है। दर्जनों पेज पर अलग-अलग और हर फ्लोर के नक्शे की मोटी फाइल तैयार कर स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दी गई है। इसके लिए झांसी राजकीय निर्माण निगम इकाई के इंजीनियरों द्वारा सप्ताह में दो दिन स्वास्थ्य विभाग पहुंचकर उक्त प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए समस्याओं को दूर करने में लगे हैं और स्वास्थ्य अधिकारियों से मिलकर मेडिकल कॉलेज निर्माण के प्रारूप पर विचार विमर्श कर रहे हैं। जनपद के अमरपुर में बनाए जाने वाले इस मेडिकल कॉलेज राजकीय निर्माण निगम द्वारा 27, 650.69 लाख रुपये का स्टीमेट में बनाया गया है। इसके जारी होते ही यहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए स्टीमेट के अनुसार आने वाले खर्च का 75 प्रतिशत केंद्र सरकार और 25 प्रतिशत राज्य सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजर भूमि पर बनेगा सात मंजिला मेडिकल कॉलेज
अमरपुर में करगन-दैलवारा रोड पर दस एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। यह जमीन बंजर होने के साथ ही इस पर बड़े चट्टान युक्त पत्थर हैं। लेकिन बड़ी-बड़ी कटर मशीनों से यह पत्थर काटकर यहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा, जनपद के साथ ही टीकमगढ़, मालथौन, चंदेरी व आसपास के मध्य प्रदेश के जनपद के लोगों को भी गंभीर रोगों के इलाज में राहत देगा।


वर्जन
अमरपुर में दस एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। शासन से बजट का इंतजार है उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed