{"_id":"59bae80e4f1c1bad688b49dc","slug":"161505421326-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाढ़ रैयंत्रण कक्ष बना सूखा नियंत्रण कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाढ़ रैयंत्रण कक्ष बना सूखा नियंत्रण कक्ष
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ नियंत्रण कक्ष बना सूखा नियंत्रण कक्ष
ललितपुर। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड ने अवगत कराया है कि इस वर्ष जनपद में वर्ष 2017-18 में अवर्षण के कारण उत्पन्न सूखा की स्थिति में सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष (टेलीग्राफ ऑफिस, कचहरी रोड, सिंचाई विभाग कालोनी, ललितपुर) के कार्यालय में सूखा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा। सूखा संबंधी समस्त सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं कार्रवाई अपेक्षित नियंत्रण कक्ष के माध्यम से की जाएगी।
181 रेस्क्यू वैन महिला हेल्प लाइन से मिलेगी सुरक्षा
ललितपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता के निर्देश पर बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट कॉलेज बांसी और सुदर्शन डिग्री कॉलेज, बांसी में 181 रेस्क्यू वैन महिला हेल्पलाइन द्वारा एक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सुगमकर्ता क्षमा और सोनिका साहू द्वारा 181 रेस्क्यू वैन महिला हेल्प लाइन की विस्तृत जानकारी छात्राओं तथा अध्यापिकाओं को दी गई। सुगमकर्ताओं द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए 181 हेल्पलाइन की सुविधा प्रदान की है। सरकार द्वारा महिलाओं को उनका हक और पहचान दिलाने के लिए जिला अस्पताल में उनकी सखी आशा ज्योति केंद्र खोला जाना है, जो कि वर्तमान में जिला प्रोबेशन कार्यालय में संचालित है। जहां महिलाओं के साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, रास्ते में लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न, विधिक सहायता, परामर्श, चिकित्सीय सुविधा, पुलिस सहायता आदि सुविधायें दी जाएंगी। यह भी बताया गया कि जो महिलाएं या बालिकाएं 181 टोल फ्री नंबर डायल करेंगी, उनकी पहचान और सूचना गुप्त रखी जाएगी। इस अवसर पर महिला कांस्टेबल उमा, माधुरी, सुखनंदन, इंटरमीडिएट कॉलेज बांसी के प्रधानाचार्य कामता प्रसाद श्रीवास्तव, अध्यापिका सुधा गुप्ता, प्रीति, रिंकी यादव, गनपत अहिरवार, कृष्ण कुमार सिंह तथा सुदर्शन डिग्री कॉलेज से प्रधानाचार्य डा. केके सिंह, अध्यापक महेश झान, बबीता साहू, रामलाल रैकवार, आशीष जैन उपस्थित रहे।