{"_id":"59b98de44f1c1b9b688b46cd","slug":"161505332708-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 60 ग्रामोद्योग इकाइयां होगीं स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 60 ग्रामोद्योग इकाइयां होगीं स्थापित
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 60 ग्रामोद्योग इकाइयां होंगी स्थापित
ललितपुर।
शासन द्वारा उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा रोजगार सृजन के लिए संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 में पूर्व निर्धारित 30 इकाईयां स्थापित करने के लक्ष्य में वृद्धि करते हुए जिले में 60 इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत ग्रामीण और 20 हजार से कम आबादी वाले नगर पंचायत क्षेत्रों के अंतर्गत स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक आवेदकों के ऑनलाईन आवेदन पत्र मांगेे गए हैं। उक्त योजना के तहत राष्ट्रीयकृत/ग्रामीण बैंकों के माध्यम से अधिकतम 25 लाख रुपये तक की योजना लागत के उद्योगों की स्थापना हेतु ऋण उपलब्ध कराते हुए लाभार्थियों को योजना लागत का 25/35 प्रतिशत मार्जिन मनी/अनुदान प्रदान किया जाता है। इसके लिए वयस्क व्यक्ति होने के साथ ही उसका संबंधित उद्योग में प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थाओं से तकनीकी प्राप्त बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियों, परंपरागत कारीगरों व स्वत: रोजगार में रुचि रखने वाली महिला उद्यमियों और छह लाख रुपये या उससे कम पूंजी निवेश वाले आवेदन पत्रों को लाभान्वित कराने में प्राथमिकता प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत खादी और ग्रामोद्योग के क्षेत्र में आनें वाले सातों समूहों के अंतर्गत एवं स्थानीय मांग के आधार पर ग्रामोद्योगी इकाइयों को ऋण अनुमन्य है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन के सापेक्ष डीएम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के अनुमोदन के बाद ही आवेदन पत्र संबंधित बैंकों को प्रेषित किए जा सकेंगे। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गजेंद्र सिंह ने दी है।
रबी के सीजन में कम पानी सिंचाई की फसल बोएं किसान
ललितपुर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद में स्थित जामनी बांध, सजनम बांध, गोविंद सागर बांध, शहजाद बांध ऊपरी और निचली राजघाट नहर से कृषकों को इस रबी की फसल की सिंचाई के लिए पानी दिलाने जाने के संबंध में चर्चा की गई। इसमें विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया कि उक्त बांधों में जल स्तर काफी कम होने के कारण नहरें पांच, सात, दो एवं एक सप्ताह से अधिक चलाया जाना संभव नहीं है। मात्र शहजाद बांध की नहरें पूर्ववत चलाई जा सकती है। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाचार पत्रों के माध्यम से कृषकों से अनुरोध किया जाए कि कम पानी लेने वाली दलहनी फसलों की बुबाई करें। सदस्यों द्वारा कचनौंदा बांध के भराव क्षेत्र के कारण डूबी सड़क से ग्राम रमेशरा, टीकरा तिवारी, कल्यानपुरा एवं खिरिया छतारा कोक जाने के लिए सजनम नहर की सड़क से रास्ता दिलाया जाए। ताकि उपरोक्त ग्रामों का आवागमन बंद न हो। सदस्यों द्वारा स्प्रिंकलर सेट वितरण, चैकडैम सही स्थान पर बनाए जाने, जमीन समतलीकरण कराए जाने, आवश्यकतानुसार हैंडपंप लगवाए जाने, रीबोर कराए जाने आदि के संबंध में मांग की गई। साथ ही सड़क किनारे स्थित सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराए जाने की भी मांग की गई। इस मौके पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आल्हाप्रसाद निरंजन, जिपं सदस्य अतर सिंह, दरयाव सिंह, ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र प्रताप सिंह, बबीता यादव, गिरधारी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति आवेदन 30 तक
ललितपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि शासन द्वारा संचालित मेरिट कम मींस, पोस्ट मैट्रिक, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत संस्थाओं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र अब 30 सितंबर तक अपलोड हो सकेंगे।