फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फ्री वाईफाई की सुविधा से लैस होगा बस स्टैंड

फ्री वाईफाई की सुविधा से लैस होगा बस स्टैंड

Thu, 22 Jun 2017 07:15 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
फ्री वाईफाई की सुविधा से लैस होगा बस स्टैंड
वाईफाई सुविधा से लैस होगा बस स्टैंड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अब रेलवे की तर्ज पर प्रदेश भर के बस स्टैंड पर फ्री वाईफाई सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम ने योजना के तहत ललितपुर बस स्टैंड पर भी यह सुविधा देने के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसी के तहत गत दिवस सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस स्टैंड का मुआयना किया है और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर योजना पर रणनीति बनाई।
स्मार्टफोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। आज हर दूसरा व्यक्ति स्मार्टफोन लेकर चल रहा है। इसके मद्देनजर रेलवे ने चुनिंदा स्टेशनों पर यात्रियों को फ्री वाईफाई की सुविधा मुहैया कराई है। अब परिवहन निगम ने भी यात्रियों को लुभाने के लिए प्रदेश के सभी बस स्टैंडों को फ्री वाईफाई सेवा से लैस करने की योजना बनाई है। ललितपुर में परिवहन निगम का बस अड्डा ग्राम रोड़ा में बनाया जा रहा है। जिस कारण परिवहन निगम की करीब बीस बसें शहर के बीचोबीच स्थित अंतर्राज्यीय बस अड्डे से संचालित हो रही हैं। इस बस अड्डे से ही जिले के विभिन्न ग्रामों के साथ उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए प्राइवेट बसें उपलब्ध रहती हैं। बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामलवट ने अवर अभियंता धर्मेंद्र सिंह चौहान व यातायात निरीक्षक केके गेड़ा के साथ ललितपुर स्थित बस स्टैंड का निरीक्षण किया। यहां टीम ने े फ्री वाईफाई सिस्टम लगाने की संभावनाएं खोजीं। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार से मुलाकात कर बस स्टैंड पर एक कक्ष उपलब्ध कराने की मांग की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने इसके लिए हामी भर दी। जिससे यात्रियों के लिए फ्री वाईफाई की सुविधा मिलने की उम्मीद जाग गई है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामलवट का कहना है कि शासन ने प्रदेश के सभी बस स्टैंडों को वाईफाई से जोड़ने की योजना बनाई है। इसी क्रम में ललितपुर बस स्टैंड को वाईफाई से जोड़ने की कोशिश हो रही है। वाईफाई लगने से बस स्टैंड पर आने वाले यात्री मनोरंजन के साथ देश-विदेश की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री प्रतीक्षालय का अभाव
अंतर्राज्यीय बस स्टैंड होने के बाद भी यहां यात्रियों के लिए कोई प्रतीक्षालय नहीं है। ऐसे में यदि बस स्टैंड पर यात्रियों को फ्री वाईफाई की सुविधा मिल जाती है तो यात्री कहां बैठकर मोबाइल चलाएंगे? इसका जवाब किसी भी अधिकारी के पास नहीं है। इस समय निगम अफसरों की नजर सिर्फ लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन पर है।


- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने ललितपुर बस स्टैंड का निरीक्षण किया
- नगर पालिका के अधिकारियों संग मिलकर संभावनाएं तलाशीं
- रेलवे की तर्ज पर यात्रियों को लुभाने के लिए रोडवेज की योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed