फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1600 metric ton dap,ertilizer

1600 मीट्रिक टन डीएपी खाद की एक रैक आई, सुरक्षा में पुलिस प्रशासन तैनात.

Mon, 25 Oct 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
1600 metric ton dap,ertilizer
ट्रेन से खाद की बोरी उतारता मजदूर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जनपद में खाद की कमी के बीच किसानों को राहत भरी खबर भी आई है। रविवार को डीएपी खाद की 1600 मीट्रिक टन की एक रैक आ गई है। जिसमें जिसमें कुल 32 हजार बोरियां हैं और प्रशासन ने इसके रात में भी वितरण के इंतजाम किए हैं, ताकि किसानों को जल्द से जल्द खाद मिल सके।
विज्ञापन

जनपद में करीब एक सप्ताह से लगातार डीएपी खाद की किल्लत से किसान हर जगह परेशान घूम रहा है। खाद की दुकानों पर किसानों की लंबी कतारें लगाकर किसान खाद की उम्मीद में दिन रात बैठे हुए हैं। कई जगह दुकानों पर वितरण होने या फिर दुकानें बंद होने के चलते विवाद की स्थिति भी बन रही है। रविवार को किसानों के लिए राहत भरी खबर भी आई, जबकि जिला प्रशासन की विशेष डिमांड पर झांसी जा रही 46 डिब्बों की डीएपी खाद की एक रैक को रोकी गई है, जिसमें ललितपुर के लिए 27 डिब्बों से 1600 मीट्रिक टन डीएपी खाद को उतारा गया है, जिसमें कुल 32 हजार 400 बोरियां हैं। जबकि बाकी 19 डिब्बों की डीएपी से भरी रैक को झांसी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

यह रैक ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को दोपहर में लगभग ढाई बजे पहुंची, जहां से मालगोदाम पर रैक लगवाकर ट्रकों में डीएपी खाद का लदान किया गया, वहीं रैक आने की सूचना पर एसडीएम सदर डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, सीओ सिटी फूलचंद, एआर कोऑपरेटिव आरसी गुप्ता, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीएम ने बताया कि 27 डिब्बों की डीएपी खाद की एक रैक ललितपुर को मिल चुकी है, जिसमें 1600 मीट्रिक टन डीएपी खाद यानि 32 हजार 400 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध हो चुकी है। इस खाद का वितरण प्रशासन की देखरेख में रात में भी किया जाएगा। खाद की दुुकानों पर सुरक्षा के भी इंतजाम किए हैं।

माल गोदाम पर मौजूद एसडीएम व पुलिस प्रशाशन

माल गोदाम पर मौजूद एसडीएम व पुलिस प्रशाशन- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed