फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   16 traders made ??online registration

16 व्यापारियों ने कराया आनलाइन पंजीयन

Sun, 22 Nov 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
16 traders made ??online registration
ललितपुर। शहर में व्यापारियों के आनलाइन पंजीयन के लिए शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डेढ़ दर्जन व्यापारियों ने वाणिज्यकर विभाग में आनलाइन पंजीयन कराया।  
विज्ञापन


शनिवार को तुवन चौराहे के पास स्थित एक होटल प्रांगण में व्यापारियों की सुविधा के लिए पंजीयन शिविर लगाया गया। इसमें विभाग की ऑनलाइन पंजीयन सुविधा के बारे में व्यापारियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन


शिविर में 16 व्यापारियों को मौके पर ही आनलाइन आवेदन निस्तारित कर पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में अपंजीकृत एवं पंजीकृत व्यापारियों की वाणिज्यकर संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर दिनेश पाल, असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद पांडे, सुरेंद्र कैथल, वाणिज्य कर सुविधा एसोसिएट के संचालक नितिन श्रीवास्तव, दिवाकर शर्मा, अभय जैन, नीलेश जैन, राजकुमार जैन, प्रमोद सक्सेना, मुकेश साहू, रामकिशोर रजक, लक्ष्मी विश्वकर्मा, अजय अलया, शैलेंद्र जैन आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed