फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   16 colony, 24 area become containment zone

16 मोहल्ला समेत एक गांव के दो दर्जन संक्रमित क्षेत्र बने कंटेनमेंट

Tue, 18 Aug 2020 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
16 colony, 24 area become containment zone
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि होने पर उपजिलाधिकारी ने शहर के 16 मोहल्लों के दो दर्जन संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। इन मोहल्लों में किसी को प्रवेश व बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक मोबाइल बैरियर बनाया गया है, जहां से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी केके सिंह ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक की जाएंगी। शहर के मोहल्ला महावीरपुरा के मऊठाना के संक्रमित क्षेत्र, चौबयाना के हरदौल मंदिर के पास संक्रमित क्षेत्र, लक्ष्मीपुरा के संक्रमित क्षेत्र, कटरा बाजार के छत्रसालपुरा संक्रमित क्षेत्र, नदीपुरा के भीमनगर, आजाद चौक, बड़ापुरा के पुरानी बजरिया, श्रद्धानंदनपुरा, गांधी नगर के चंडी मंदिर क्षेत्र को, मोहल्ला झांसीपुरा के जामा मस्जिद क्षेत्र को, सिविल लाइन, ग्राम कल्याणपुरा, पिसनारी, रामनगर, नेहरूनगर, रैदासपुरा आदि क्षेत्रों के संक्रमित क्षेत्र को कंटेमनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। यहां पर दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला आदि का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाओं से जुडे़ व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

इन मोहल्लों के क्षेत्रों से हटा कंटेनमेंट जोन
शहर के मोहल्ला शहर के मोहल्ला तालाबपुरा, बड़ापुरा के बसंत विहार कॉलोनी, नेहरू नगर, बड़ापुरा, सिविल लाइन, आजादपुरा, गांधी नगर, झांसीपुरा आदि क्षेत्रों के संक्रमित स्थानों पर 14 दिन तक संक्रमण न मिलने पर कंटेनमेंट जोन हटाया गाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed