फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   वेतन का पैसा मांगते मो अधिकारी करवाते रिपोर्ट

वेतन का पैसा मांगते मो अधिकारी करवाते रिपोर्ट

Wed, 19 Jun 2019 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
वेतन का पैसा मांगते मो अधिकारी करवाते रिपोर्ट
मानदेय मांगते तो अधिकारी करा देते हैं रिपोर्ट
विज्ञापन

ललितपुर। जलसंस्थान के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने प्रमुख सचिव को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि उन्हें समय से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जब भी वह मानदेय का पैसा मांगते हैं तो अधिकारी उनकी रिपोर्ट करा देते हैं। कर्मचारियों ने पूरा मानदेय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वे जलसंस्थान में 15 से 30 वर्षों से पेयजल व्यवस्था के लिए काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें 5500 रुपये मानदेय मिलता है। वह भी समय से नहीं दिया जाता है। कभी उन्हें एक हजार, कभी डेढ़ हजार या दो से ढाई हजार रुपये दिए जा रहे हैं। जब वह पैसा मांगने जाते हैं तो शासन से पैसा नहीं आने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है। जलसंस्थान के कार्य से हटाने की धमकी दी जाती है। जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं श्रम विभाग को भी अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। पैसों के अभाव में पिछले दिनों एक कर्मचारी की बीमारी से मत्यु हो चुकी है, जबकि एक कर्मचारी की मां की भी पैसों के अभाव में सही इलाज नहीं कराने से मृत्यु हो गई। उन्होंने प्रमुख सचिव से मेहनत का पैसा समय से और पूरा दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर वीरन कुशवाहा, जाहर सिंह, लखनलाल, रतन, किशोरी, शिशुपाल सिंह, नारायन, सज्जन कुमार, सुखराम, रामस्वरुप, आशाराम, दलपतरमा, नितिन, तिलक, अरविंद पर्वत आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed