{"_id":"5d0940f68ebc3e2cc2023fbc","slug":"156088752818-lalitpur-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के जर्जर तारों से भय के साए में मोहल्लावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के जर्जर तारों से भय के साए में मोहल्लावासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झालरों की तरह लटक रहे बिजली के तार
ललितपुर। बंच केबल और अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के बाद भी विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। अब भी कई मोहल्लों में खुले तार जर्जर हालत में झालरों की तरह लटक रहे हैं। इससे कभी भी हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। मोहल्ला जगपुरा में केबल जल जाने से मोहल्लेवासी डर गए। सूचना देने पर बिजली बंद कराई तब कहीं जाकर राहत मिली।
शहरी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के लिए बिजली विभाग द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें विभाग ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की भी व्यवस्था की है। बिजली की चोरी रोकने के लिए अंडरग्राउंड केबिल बिछाई जा रही है, बंच केबिल भी खंभों पर बिछाई जा रही है। लेकिन, शहर में कई मोहल्लों में अब तक वर्षों पुराने बिजली के तार घरों पर झूलते नजर आ रहे हैं, जिससे कभी भी हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसी ही स्थिति नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ मोहल्ला जुगपुरा की है। जहां पर विद्युत के जर्जर तार अधिकांश गलियों में लटके नजर आ रहे हैं। कुछ तारों की स्थिति काफी खराब हो गई है, उन्हें पेड़ों से बांध कर काम चलाया जा रहा है। तार को कई स्थानों पर जोड़ा गया है। तब जाकर तारों को खंभों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही यहां पर मुख्यमार्ग में कुछ स्थानों पर जमीन से लगभग आठ फिट की ऊंचाई पर तार लटक रहे हैं, जिससे राहगीरों को गलियों से देखकर निकालना पड़ता है। कुछ ऊंचा सामान लेकर निकलने में अधिक परेशानी हो रही है। यहां पर खुले तार होने से अधिकांश लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार ही बिजली के कनेक्शन लिए हैं।
अधिकांश लोगों ने खंभा से कनेक्शन नहीं लिया है। मोहल्ला जुगपुरा स्थिति माता मंदिर के पास एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर अचानक बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिससे मकान का निर्माण कार्य करा रही महिला करंट की चपेट में आ गई। लेकिन, लोगों ने उसे बचा लिया। साथ ही एक खंभा के बंच केबिल का बॉक्स जल गया। इसके साथ ही अधिकांश घरों के पास में ही खुले तार लटक रहे हैं, तारों में फाल्ट होते ही कोई भी घटना घटित हो सकती है।
विज्ञापन
मकान के सामने ही बिजली के खुले तार निकले हैं। जो ढीले होने के कारण अधिक नीचे आ गए हैं। जिससे घर के दरवाजे से कोई बड़ी वस्तु लेकर निकलने में करंट लगने का भय बना रहता है।
- मजबूत सिंह
घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं। जो अधिकतर मकान के दरवाजे के पास ही खेलते रहते हैं। ऐसे में जर्जर हालत में डले तारों के गिरने का भय बना रहता है। तारों को बदलवाया जाए, जिससे दुर्घटना होने से बचा जा सके।
- रामवती
रास्ते से निकले बिजली के तारों की स्थिति काफी खराब है। तार कई स्थानों पर जुड़े हैं। हवा के चलने पर इनके टूटकर गिरने की संभावना अधिक है, जिससे बचने के लिए बंच केबिल डाली जाए।
- जयसिंह
---------
वार्ड की अधिकांश गलियों में लटक रहे जर्जर विद्युत तारों को बदलने के लिए कई बार अधिकारियों को जानकारी दी गई। लेकिन, अब तक तारों को नहीं बदलवाया जा सका है। इससे कभी भी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
- उदय प्रताप पटेल, पार्षद
केबिल जलने का मामला सामने आया है। अवर अभियंता से जल्द फाल्ट सही कराया जाएगा। जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा।
- शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशाषी अभियंता, विद्युत वितरण खंड