{"_id":"5d07ebdb8ebc3e3f2631c2e5","slug":"15608002067-lalitpur-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू
ललितपुर। सोमवार से सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू हो गया। यह 22 जून तक चलेगा। इसके अंतर्गत परिवहन विभाग के अधिकारी सेवी संस्थाओं के माध्यम से हो रही सड़क दुर्घटनाओं की गंभीरता के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। यदि बिना कागज और हेलमेट के गाड़ी चलाई तो चालान की कार्रवाई की जाएगी। जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष डीएम मानवेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने जन सामान्य को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किये जाने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को तिथिवार कार्यक्रमों करने के निर्देश दिए, जिसमें 18 से 20 जून तक वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर सघन प्रवर्तन कार्रवाई करने को कहा। वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट और हेल्मेट का प्रयोग नहीं किया जाता है या बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं तो उनका चालान किया जाए।
जिलाधिकारी ने जन सामान्य से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात संबंधी नियमों का पालन करें, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रवर्तन कार्रवाई द्वारा यातायात नियमों के पालन कराने पर जोर दिया जाएगा। पुलिस लाइन स्थित हाल में सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियो किल्प का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक समूहों, स्वयं सेवी संस्थाओं, बस, ट्रक, आटो यूनियनों से अपील की है कि सहयोग करें।