फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रदेश में हत्याओं की सीबीआई जांच कराने की मांग

प्रदेश में हत्याओं की सीबीआई जांच कराने की मांग

Tue, 18 Jun 2019 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में हत्याओं की सीबीआई जांच कराने की मांग
हत्याओं की सीबीआई जांच कराई जाए
विज्ञापन

ललितपुर। अखिल भारत वर्षीय युवा यादव महासभा ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर प्रदेश में विभिन्न जगहों पर यादव समाज के 29 लोगों की हत्याओं की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में पिछले कई दिनों से विशेषकर चुनाव परिणामों के आने के बाद यादव जाति के लोगों को निशाना बनाकर हत्याएं की जा रही हैं। एक जाति विशेष के लोगों पर हमला करना और उसके बाद भी प्रदेश की सरकार द्वारा अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाया जाना हैरत का विषय है। इस कारण 23 मई से अब तक यादव समाज के 29 व्यक्ति मारे जा चुके हैं। मांग की गई कि प्रदेश में चल रही घटनाओं के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी और दो करोड़ रुपये मुआवजा राशि दिलाई जाए। ज्ञापन पर ऋतुराज यादव, राघवेंद्र, अजब सिंह, आकाश, राजेश यादव, शिशुपाल सिंह, मनोहर सिंह यादव, पुष्पेंद्र, मान सिंह, माताब सिंह, धर्मेंद्र, नेपाल सिंह यादव, पवन यादव, दीपक यादव, बलवीर सिंह यादवच, देशराज यादव, तिलक सिंह यादव आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed