{"_id":"5cfac2d3bdec22070e2bde2e","slug":"155993774112-lalitpur-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद बदला गया आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद बदला गया आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बाद बदला गया आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर
ललितपुर। गल्ला मंडी स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर खराब होने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी, लेकिन नया ट्रांसफार्मर आने के बाद शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सभी फीडरों की बिजली सुचारु कर दी गई।
गल्ला मंडी स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित आठ एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर बुधवार की सुबह अचानक से तेज आवाज से साथ खराब हो गया था। जिसके बाद आधे शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। जिसके बाद बिजली विभाग द्वारा फीडर संख्या एक, चार, पांच और नेहरुनगर को अन्य फीडरों से जोड़कर तीन-तीन घंटे के अंतराल पर बिजली आपूर्ति की गई। वहीं अधिकारियों ने आलाधिकारियों को अवगत कराकर नए ट्रांसफार्मर के लिए प्रयागराज से एक आठ एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर आवंटित करा लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को प्रयागराज से ट्रांसफार्मर आने में देरी होने और दूरी अधिक होने के कारण चीफ अभियंता से संपर्क कर मऊरानीपुर में रखा ट्रांसफार्मर मंगाए जाने की प्रक्रिया शुरु की। जिसके बाद बृहस्पतिवार को ही देर रात में करीब एक बजे ट्रांसफार्मर ललितपुर के गल्ला मंडी सब स्टेशन पहुंच गया और रात में ही पुराना ट्रांसफार्मर उतारने के बाद नया ट्रांसफार्मर प्लंथ पर रखवा दिया गया और अगले दिन सुबह शुक्रवार को टेस्टिंग होने के बाद दोपहर करीब एक बजे ट्रांसफार्मर को नो लोड पर चालू कर दिया गया और रात्रि करीब आठ बजे सभी फीडरों की बिजली सुचारु कर दी गई। हालांकि इन तीन दिनों में जहां बिजली नहीं होने से 45 और 46 डिग्री तापमान में भीषण गर्मी के चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी वहीं नगर में पेयजल समस्या भी गहरा गई थी। जिससे पूरे शहर में त्राहि-त्राहि मच गई थी। यहां कि घरों में जहां बोरिंग होने के बाद भी मोटरों से पानी नहीं भरा जा सका। इससे शहर में हर घर में समस्या बनी रही। हालांकि तीन दिन बाद गल्ला मंडी सब स्टेशन से बिजली सुचारु होने पर शहरवासियों कुछ हद तक राहत की सांस ली। वहीं शुक्रवार की शाम करीब चार बजे नझाई बाजार स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में एक फीडर की इनकमिंग मशीन के बसबार उपकरण में तेज ब्लास्ट हो गया। जिससे तालाबपुरा, घंटाघर, जलसंस्थान फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे घंटाघर, सुभाषपुरा, महावीरपुरा, सावरकरचौक, कटराबाजार, छत्रसालपुरा, तालाबपुरा, डोंड़ाघाट आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसके बाद अधिकारियों के फोन घनघनाना शुरु हो गए। यहां तक कि यह भी अफवाह उड़ गई थी कि नझाई बाजार सब स्टेशन का बड़ा ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया है, हालांकि बाद में अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि की गई कि इनकमिंग मशीन के उपकरण में ब्लास्ट हुआ है। विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों ने इनकमिंग मशीन में आई खराबी को रात में करीब छह बजे सुधारकर बिजली आपूर्ति सुचारु रुप से मुहैया कराई।