फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सौभाग्य योजना में सभी कनेक्शनों पर जारी हों बिजली के बिल

सौभाग्य योजना में सभी कनेक्शनों पर जारी हों बिजली के बिल

Fri, 07 Jun 2019 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
सौभाग्य योजना में सभी कनेक्शनों पर जारी हों बिजली के बिल
सौभाग्य योजना में सभी कनेक्शनों पर जारी हों बिजली के बिल
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ने बृहस्पतिवार को जनपद के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कार्यशाला की और सौभाग्य योजना में जारी सभी कनेक्शनधारियों को बिजली के बिल मुहैया कराने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को शाम को मुख्य अभियंता विद्युत झांसी आरएन सिंह ने जिला परिषद सभागार में ललितपुर के सभी अभियंताओं और कर्मचारियों के साथ कार्यशाला आयोजित की। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री के ट्वीटर हैंडिल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण के साथ सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों का संज्ञान व निराकरण किया जाए। नोडल अधीक्षक अभियंता द्वारा पारेषण विंग से संपर्क करना और आवश्यक कार्यों की सूची बनाते हुए कारवाई की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि ऊर्जा मंत्री के निर्देश के अनुसार अधीक्षण अभियंता क्षेत्र के सांसद से सप्ताह में एक बार, अधिशासी अभियंता वितरण विधायक से 15 दिन में एक बार संपर्क करेंगे और उपखंड अधिकारी या अवर अभियंता द्वारा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहें।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में प्रति उपकेंद्र एक अवर अभियंता व ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम दो उपकेंद्रों के सापेक्ष एक अवर अभियंता की आवश्यक तैनाती की जानी है। आम रास्तों पर दुर्घटना रोकने के लिए विद्युत लाइनों की क्लीयरेंस सुनिश्चित की जाए। फीडरों के ट्रिपिंग की स्थिति की समीक्षा की जाए। सब स्टेशनों व क्षेत्रों में स्थापित परिवर्तकों के अनुरक्षण एवं क्षतिग्रस्त की स्थिति व एक ही स्थान पर बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाले ट्रांसफाम्रर की समीक्षा की जाए। वितरण ट्रांसफार्मरों की बैलेंसिंग के कार्य की समीक्षा भी की जाए। मीटर रीडर, सुपरवाईजर की आवश्यकता के सापेक्ष उपलब्धता एवं उनके दैनिक कार्य की भी समीक्षा की जाए। रीडिंग आधारित बिल का अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन किया जाए। हाई लॉस पोषकों की लाइन हानियों का विवरण तैयार किया जाए और लाइन हानियों को कम किए जाने की कार्य योजना तैयार कर उनकी प्रगति का विवरण भी तैयार किया जाए। विद्युत चोरी रोकने के लिए रेड की कार्यवाही, राजस्व निर्धारण और वसूली की समीक्षा की जाए। उन्होंने गल्ला मंडी स्थित सब स्टेशन में आठ एमवीए ट्रांसफार्मर से बाधित बिजली आपूर्ति के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी जुुटाई और उपभोक्कताओं को रोस्टर के अनुसार सुचारू बिजली मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधीक्षक अभियंता पीआर सिंह, अधिशासी अभियंता प्रथम शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता द्वितीय आकाश सचान, एसडीओ प्रथम राजेश पटेल, एसडीओ द्वितीय जगदीश कुमार, एसडीओ तृतीय सौरभ पटैरिया, एसडीओ चतुर्थ तालबेहट रमेश यादव, अवर अभियंता राजकुमार, चंद्रप्रकाश के अलावा मीटर सुपरवाईजर विशाल व्यास, तौफीक सलीम मून आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed