{"_id":"5cf97bacbdec220791793495","slug":"155985399110-lalitpur-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण बचाने को अधिक से अधिक पेड़ लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण बचाने को अधिक से अधिक पेड़ लगाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण बचाने को अधिक से अधिक पेड़ लगाएं
ललितपुर। इंटेक ललितपुर चैप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण के दिनोंदिन दूषित होने पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने पर्यावरण बचाने को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि पर्यावरण निरंतर दूषित होता जा रहा है, जिसका हमारे जनजीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण, पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। इस अवसर पर कला भवन में चल रहे नि:शुल्क चित्रकला शिविर में पर्यावरण पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सुमित विश्वकर्मा, जाह्नवी रधुवंशी, मुकेश प्रजापति, संस्कृति दुबे ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि सीए संजीव जैन ने कहा कि हमें पर्यावरण दिवस पर इस बात की चिन्ता करनी होगी कि हम प्रकृति का किस तरह से दोहन कर रहे हैं। समाजसेवी मनमोहन जड़िया ने चित्रकला प्रतियोगिता के छात्र- छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। इंटेक संयोजक संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि इंटेक ललितपुर चैप्टर विरासत संरक्षण एवं पर्यावरण की दिशा में अपनी भूमिका का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से कर रहा है। ओपी बिरथरे ने कला और प्रकृति में साम्य विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. दीपक चौबे, शांति मालवीय, महेश बिरथरे, अशोक रावत, अजय पटैरिया आदि मौजूद रहे।