{"_id":"5cf96d96bdec220750609f23","slug":"15598503847-taldehate-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुरावनी में सड़क पर बह रहा नाली का पानी
तालबेहट। विकासखंड के ग्राम चुरावनी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप हर समय जलभराव रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर गांव में सफाई कराने को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
सरकार इस समय गांवों को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए शौचालय सहित तरह-तरह की योजनाएं चला रही है। गांव में सफाई के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। लेकिन, ग्राम चुरावनी में तैनात सफाई कर्मचारी अपने उत्तरदायित्वों के प्रति सजग नहीं है। इस कारण गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में अवगत कराया कि गांव के प्राइमरी विद्यालय के समीप नाली की सफाई नहीं होने से नाली बंद हो गई है, जिसके कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे लोगों को निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव होने के कारण आसपास के लोगों को रात में बदबू और मच्छरों के प्रकोप के कारण समय गुजारना मुसीबत भरा हो रहा है। ग्रामीणों ने सफाई कराने की मांग की है।