{"_id":"5cf82689bdec22076c4ee879","slug":"155976666018-lalitpur-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक व पालिथीन का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक व पालिथीन का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण असंतुलन से पृथ्वी का तापमान बढ़ा
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा।
चंद्रशेखर आजाद उद्यान पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि वर्तमान दौर में पर्यावरण असंतुलन की सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल वार्मिंग है, जिस वजह से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए हमें अपने आसपास पेड़ पौधे लगाने चाहिए। विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि आज पर्यावरण स्वच्छता के स्तर में गिरावट के पीछे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई भी अहम कारण है। लोग अपनी सुविधा और फायदे के लिए पेड़ों को धड़ल्ले से काट रहे हैं। उन्होंने पौधों का रोपण करने, साफ-सफाई रखने व प्लास्टिक और पॉलिथिन का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने कहा कि पॉलिथीन के इस्तेमाल से पर्यावरण प्रदूषित होता है, बीमारियां उत्पन्न होती हैं। उन्होंने साफ-सफाई में सहयोग करने के साथ हर घर में एक पौधा अवश्य लगाने का आह्वान किया।
अधिशासी अधिकारी डॉ.सजय कुमार मिश्र ने सभी से कार के बजाए मोटरसाइकिल और साइकिल का इस्तेमाल करने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने भी विचार व्यक्त किए। पालिका के डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी व पार्षदों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेहतर सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों को सूखा कचरा व गीला कचरा डालने को डस्टबिन बांटे गए।
विज्ञापन
इस दौरान सीओ सदर राजा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, जीजीआईसी प्रधानाचार्य पूनम मलिक, घनश्याम साहू, पार्षद मोदी पंकज जैन, अनुराग जैन शैलू, अनुराग चौबे, महेन्द्र सिंघई, आलोक जैन मयूर, जगभान कुशवाहा, हरीओम कुशवाहा, बाकर अली भोलू, जहीर अली रानू, रामबाबू यादव, रोहित राठौर, मुस्तफा खां, राजू यादव, रामकुमार रजक, संजय ग्वाला, कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार, कर अधीक्षक हेमंत सिंह उपस्थित रहे।