{"_id":"5cf8267fbdec22070264cdf8","slug":"155976665013-lalitpur-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला की टक्कर से वृद्घ की मौत्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला की टक्कर से वृद्घ की मौत्
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रॉला की टक्कर से वृद्ध की मौत
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौराखुर्द स्थित हाइवे पर तेज गति से जा रहे ट्रॉला की टक्कर से गांव के एक वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे ग्राम मसौराखुर्द निवासी रामस्वरुप (65) पुत्र दरु अपने घर से हाइवे के दूसरी ओर स्थित खेत पर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सागर से झांसी की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रॉला ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी और तेज गति से भाग गया। यह देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा, लेकिन तब तक रामस्वरूप की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।