फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ईद पर अमन चैन की दुआओं के साथ उठे हजारों हाथ

ईद पर अमन चैन की दुआओं के साथ उठे हजारों हाथ

Thu, 06 Jun 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
ईद पर अमन चैन की दुआओं के साथ उठे हजारों हाथ
अमन चैन की दुआओं के साथ उठे हजारों हाथ
विज्ञापन

ललितपुर। ईद- उल- फितर का पर्व मुस्लिम समुदाय द्वारा श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई और मुल्क के अमन चैन व सलामती की दुआओं के लिए एक साथ हजारों हाथों उठे।
तुवन स्थित ईदगाह पर नायब शहर पेश इमाम हाजी मोहम्मद इलयास ने नमाज अदा कराई। इसके बाद नमाज खुतवा पढ़ कर सुनाया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जिले का सांप्रदायिक सौहार्द देश में मिसाल कायम किए है। ईद मनाने में हिंदू वर्ग के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और जगह-जगह पंडाल लगाकर ईद मिलन समारोह आयोजित किए। ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद ईदगाह के बाहर राजनेताओं द्वारा पंडाल लगाए गए थे। मुस्लिम धर्मावलंबियों को गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

ईदगाह के अलावा जामा मस्जिद, कदीमी मस्जिद, बाबा सदनशाह दरगाह, गोविंदनगर, बरिया वाली, मस्जिद, मस्जिद मसीद चिरौलपुरा, पुलिस लाइन आदि मस्जिदों में धर्म गुरुओं ने परंपरागत ढंग से ईद की नमाज अदा कराई। ईदगाह के सामने उद्यान विभाग में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, उपजिला मजिस्ट्रेट गजल भारद्वाज, सीओ सदर राजा सिंह के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने भी रोजेदारों को ईद की मुबारकबाद दी। जबकि, ईदगाह के बाहर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मुस्लिम धर्मावलंबियों से गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दी। मुस्लिम धर्मावलंबियों के आवासों पर ईद मिलने पहुंचे लोगों को मीठी सिवईयां खिलाने का दौर देर रात तक जारी बना रहा। जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा कराई गई। मस्जिद करीम ईदुल फितर की नमाज अदा कराई। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने अल्लाह ताला से अमन चेन की दुआएं मांगी। इसके उपरांत खुतवा पढ़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्रा, पेश इमाज हाजी इलयास, मुस्लिम एसोसिएसन के असलम कुरैशी, उर्स कमेटी सदर बाबू बदबरुद्दीन कुरैशी, सपा नगराध्यक्ष अजीज कुरैशी, अबरार अली, मोहम्मद नसीम, रिजवान उज्ज्मा, नायब सदर अब्दुल रहमान कल्ला, हाजी साबिर अली, रमजानी दादा, मुशतफा पार्षद, समद खान आदि उपस्थित रहे।


ईद की मुबारकबाद दी
ललितपुर। ईदगाह पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम बंधुओं से गले मिलकर ईद-उल-फितर की मुबाकरबाद दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, गिरधारी यादव, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, छात्रसभा अध्यक्ष सेतु यादव, शिक्षक सभा अध्यक्ष विजय यादव, अमर सिंह, शत्रुघन यादव, मीडिया प्रभारी कुंदन पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed