फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पर्यावरण दिवस के रूप में भाजपा ने मनाया सीएम का जन्म दिवस

पर्यावरण दिवस के रूप में भाजपा ने मनाया सीएम का जन्म दिवस

Thu, 06 Jun 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस के रूप में भाजपा ने मनाया सीएम का जन्म दिवस
पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया सीएम का जन्म दिवस
विज्ञापन

ललितपुर। भाजपा की जिला इकाई ने मोहल्ला तालाबपुरा साईं मंदिर के पास स्थित संसदीय कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्म दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पर्यावरण दिवस के दिन तय करना चाहिए कि हम लोग सरकार और प्रशासन पर निर्भर नहीं रहें, बल्कि खुद जनसहभागिता से इस ओर कदम उठाए। उन्होंने पौधों के लगाने व उनका संरक्षण करने पर जोर दिया। श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ने कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश खूब प्रगति कर रहा है और हम सबका दायित्व है कि हम लोग सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री पर्यावरण को लेकर बहुत संवेदनशील हैं। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि हमारे पूर्वज पर्यावरण को लेकर बहुत जागरूक थे। वट पूजा, छेवला पूजा, तुलसी पूजा के साथ- साथ अन्य वृक्षों की पूजा कर संरक्षण किया जाता था। चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डा दीपक चौबे ने पंचतत्व से शरीर के निर्माण होने पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर देवेंद्र गुरु, राजेश लिटोरिया, गौरव गौतम, वंशीधर श्रीवास, दीपक जायसवाल, कृष्ण विहारी कुशवाहा, बृजेंद्र सिंह राजपूत, संदीप बुंदेला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, कृष्ण बिहारी कुशवाहा, विस्तारक सचिन तिवारी, रत्नेश तिवारी, घनश्याम साहू, किरण सेन, शशिशेखर पांडेय, अनुराग जैन, डा. तेजस्व श्रीवास्तव, बृजेंद्र राजपूत, रजनी अहिरवार, कशिश नामदेव, राजेश डोडवानी, राजीव हुंडैत, रामसेवक गुप्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed