फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

Thu, 06 Jun 2019 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
विज्ञापन

ललितपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामोत्थान सेवा समिति व वर्ल्ड विजन इंडिया ने पर्यावरण जागरूकता यात्रा निकाली। यात्रा सात जून तक चलेगी। यात्रा को कलेक्ट्रेट परिसर से उपजिलाधिकार सदर गजल भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है और सभी को पर्यावरण के पति जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है, क्योंकि पर्यावरण ही जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। वक्ताओं ने कहा कि जिंदा रहने के लिए पर्यावरण की रक्षा जरूरी है।
आयोजक महेश रिछारिया ने बताया कि पर्यावरण जागरूकता यात्रा जखौरा और विरधा खंड के ग्रामों में समुदाय को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। मैनेजर लीजू जैकब ने कहा कि समुदाय स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। वन विभाग के के एसडीओ आरएस यादव ने कहा कि पेड़ हमारा जीवन हैं और जीवन की रक्षा करना है तो हमें पेड़ों की रक्षा करना होगी। इस दौरान बृजेश तिवारी, डिप्टी रेंजर अनूप श्रीवास्तव, बृजभान राय, शंकर लाल, मोतीलाल गौतम, महेंद्र पटेल, प्रवेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री महावीर विद्या विहार परिसर की विद्या पुष्प वाटिका में पौधरोपण किया गया। इस दौरान मुनगा (सहजन) व आंवला के पौधे रोपे गए। करुणा केंद्र मड़ावरा के पदाधिकारियों के साथ नन्हें-मुन्हें बच्चों ने भी पौधे लगाए। बच्चों को संकल्प दिलाया गया कि वह पौधों की देखभाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. राकेश सिंघई, सेवानिवृत्त प्रवक्ता रमेश चंद्र जैन, शिक्षक हरिशंकर सोनी, करुणा केंद्र के संयोजक पुष्पेंद्र जैन, हिमांशु जैन, हार्दिक, वैदिक, अनिरुद्ध सोनी, राकेश जैन, विनय, विशेष, सीताराम पटेल, चक्रेश जैन आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षक मनोज जैन ने किया। इसी तरह, श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय एवं श्री विद्यासागर कन्या महाविद्यालय में विज्ञान संकाय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हुई विचार गोष्ठी में संस्थापक/प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि जिंदा रहने के लिए पर्यावरण की रक्षा करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस की थीम वायु प्रदूषण रखी गई है। प्रो. भगवतनारायण शर्मा ने कहा कि दुनिया जिस विकास की दौड़ लगा रही है, उसी में विनाश भी छुपा है। प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने कहा कि प्रकृति के पंचमहाभूत क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा भौतिक जैविक पर्यावरण का निर्माण करते हैं, वेदों में इन पंच महाभूतों को देवीय शक्ति के रूप में स्वीकार किया।
प्रबंधतंत्र की ओर से चौधरी प्रदीप, प्रवीन, शिक्षा संकाय के आदित्य मिश्रा, प्रो. राकेश राजन, प्रो. पुष्पेंद्र वर्मा, प्रो. अभिषेक रावत, प्रो. कामता प्रसाद, कामिनी जैन, सुमिता पांडेय, शुभम नामदेव आदि मौजूद रहे।

वहीं, ग्राम महर्रा स्थित आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन में पौधरोपण किया गया। ग्राम महर्रा में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे और कॉलेज परिसर में डीएलएड तथा बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने पौधरोपण किया। आदिनाथ ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक प्रदीप जैन ने पौधरोपण का विधिवत शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित कुमार जैन, प्रवक्ता अरविंद कुमार आर्य, अनुराग कुमार नरवरिया, रजनी राय, राजेश कुमार वर्मा, संतोष वर्मा, संजय किशोर शर्मा आदि ने पौधरोपण में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed