{"_id":"5cf6a5edbdec2207244895c1","slug":"15596682011-lalitpur-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो चालकों की मनमानी पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो चालकों की मनमानी पर लगेगी लगाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारियों के लिए बसों के पीछे ऑटो दौड़ाने पर लगेगी रोक
ललितपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया गया कि जनपद के हाइवे पर चिह्नित ब्लैक स्पोट्स पर कट बनाए जा रहे हैं। ऑटो चालकों का बस स्टैंड के अंदर एवं बसों के पीछे सवारियों को बैठाने हेतु भगाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक प्रभारी जिलाधिकारी/उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के लिए आए वाहन चालकों को हैलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें। केवल उन्हीं ऑटो चालकों को अधिकृत किया जाये, जो बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग से समन्वय बनाकर संबंधित मामलों का निस्तारण कराएं।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। इसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, पुलिस, पूर्ति, चिकित्सा और मनोरंजन विभाग द्वारा काम किया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा चिह्नित ब्लैक स्पोट्स गोविंद सागर बांध तिराहा से मसौरा बैरियर पर, स्पोर्ट्स स्टेडियम से निर्भान सिंह पेट्रोल पंप पर स्थित पुलिया तक डिवाइडर के दोनो ओर रैलिंग लगाई जा रही है और हाईवे में कट बनाए जा रहे हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम से मसौरा बैरियर तक हाईवे में कट नहीं होने के कारण रांग साइड ड्राईविंग व तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अंडरब्रिज या फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि ललितपुर से राजघाट मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप राजघाट में यूटर्न होने के कारण यह क्षेत्र दुघर्टना बाहुल्य क्षेत्र है, जिस पर कलर स्पीड ब्रेकर रब्लिंगस्ट्रिप, रिफ्लेक्टिव कलर लगाए जाएंगे। दुघर्टना बाहुल्य क्षेत्र संबंधी साइन बोर्ड भी लगाए जायेंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने बताया कि जनपद में संचालित स्कूली वाहनों के संबंध में समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके स्कूल के बच्चों को लाने व ले जाने वाले वाहनों पर स्कूल का नाम, पर्याप्त स्कूली बच्चों की सुरक्षा का प्रबंध, चालक का नाम व मोबाइल नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस का क्रमांक व वैद्यता संबंधी जानकारी वाहन पर अंकित करायी जाए। वाहन के समस्त प्रपत्रों का एआरटीओ कार्यालय से सत्यापन हो। अनाधिकृत एलपीजी गैस वाहनों पर स्कूल के बच्चों को लाने व ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा।
नगर पालिका के अधिकारी ने बताया कि स्थानीय बस स्टैंड पर तिपहिया ऑटो चालकों का बस स्टैंड के अंदर और बसों के पीछे सवारियों को बैठाने हेतु भगाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा भीड़ वाले स्थानों पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा तथा इलाइट चौराहा से जेल चौराहा एवं मवेशी बाजार से आजाद चौक तक व्यस्त समय में जाम की स्थिति उत्पन्न हो, इसलिए यातायात नियंत्रित किया जाएगा। स्कूली वाहनों में सड़क सुरक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा ने बताया कि ईंधन में मिलावट संबंधी जांच/मिट्टी के तेल व एलपीजी गैस से संचालित अवैध वाहनों की रोकथाम की जाएगी। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिये जाएंगे कि बिना हेलमेट/ सीट बेल्ट
के वाहन में ईंधन की आपूर्ति न की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा के तहत सड़क दुघर्टना होने की स्थिति में तुरंत चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है, जिससे दुघर्टना से एक घंटे के अंतराल में घायलों को उचित इलाज प्राप्त हो सके।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि रामसूरत, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।