{"_id":"5cf689e8bdec2207315b76bb","slug":"155966102719-lalitpur-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकृति के प्रति उदारता बरतें, तभी बचेगा पर्यावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकृति के प्रति उदारता बरतें, तभी बचेगा पर्यावरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकृति के प्रति उदारता बरतें, तभी बचेगा पर्यावरण
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर हुई संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा ने पर्यावरण के गंभीर खतरों से चेताते हुए कहा कि हम सब को प्रकृति के प्रति उदारता बरतनी चाहिए, क्योंकि प्रकृति ने हमें स्वयं के त्याग और परोपकार के बदले में जीवन दिया है। पर्यावरण को संतुलित करके ही हम भौतिक और अभौतिक कल्याण को प्राप्त कर सकते हैं।
शुभारंभ करते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. पूजा यादव ने अपने कहा कि प्रकृति के बिगड़ते संतुलन के लिए हम सब उत्तरदायी हैं। अत्यधिक सुख-सुविधाओं की लालच में पड़ कर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करते हैं। पेड़ों की कटाई, मोटर वाहनों का बहुतायत प्रयोग, पॉलीथिन बैग का प्रयोग, उपजाऊ मिट्टी का ईंट बनाने में प्रयोग करते हैं। डॉ. अलका यादव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण लगातार पृथ्वी के तापमान में वृद्धि हो रही है। पृथ्वी के संतुलन को कायम करने के लिए हम सबको इस कार्य की शुरूआत खुद से करनी होगी। जब पर्यावरण में वायु, जल और धरती सुरक्षित और संतुलित होगे तभी जीवन सुरक्षित होगा।
प्रो. रमेश चंद्र पटेल ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से मनुष्य की जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है, जिसके कारण जीवन की प्राथमिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मांग बढ़ी है। हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ा और खूब दोहन हुआ। मनुष्य आगामी खतरों से अनजान बनकर प्रकृति से खिलवाड़ करता जा रहा है। अगर हम अब नहीं जागे तो खतरे और भयावह हो सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए समस्त छात्र-छात्राओं ने शपथ ली।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक सौरभ यादव, महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सूफिया जैदी, डॉ. वंदना याज्ञिक, वरिष्ठ प्रवक्ता नारायण दास, भूपेंद्र कुमार, जुनैद रजा, प्रकाश नारायण साहू, प्रीति शुक्ला, दीपिका जैन, दिव्या मेहरा, साधना नांगल, विभा ताम्रकार, नीलम राजपूत, रत्ना याज्ञिक, आशीष अग्रवाल, प्रसन्न कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रवक्ता विशाल कनौजिया ने किया।