{"_id":"5cf689debdec2207897f374e","slug":"15596610174-lalitpur-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदयों को सुविधाओं के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदयों को सुविधाओं के बारे में बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदियों को सुविधाओं के बारे में बताया
ललितपुर। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को प्रदत्त सुविधाओं, उनके विधिक अधिकार और उनके परिवार को विधिक सहायता देने के लिए साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि कुमार गुप्त ने अध्यक्षता बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जेल में निरुद्ध बंदियों के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा, उनके परिवार की समस्याओं के निराकरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जो जून तक चलेगा। इसके अंतर्गत ऐसे सजायाफ्ता बंदी, जिन्हें छह महीने से अधिक अवधि में जेल में रहना हो और जो एक वर्ष से ज्यादा अंडरट्रायल हों, उनके परिवार के सदस्यों को विधिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर उपकारापाल सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, डा. पवन सूद, डा. विजय कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
सदर तहसील में साक्षरता शिविर छह को
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छह जून को सुबह दस बजे से सदर तहसील प्रांगण के सभाकक्ष में वृद्ध जनों को प्रदत्त अधिकार, सुविधाओं एवं अन्य जानकारी देने के लिए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जाएगा।