फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अनुशासनहीनता के आरोप में स्टोर लिपिक निलंबित

अनुशासनहीनता के आरोप में स्टोर लिपिक निलंबित

Mon, 03 Jun 2019 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
अनुशासनहीनता के आरोप में स्टोर लिपिक निलंबित
अनुशासनहीनता के आरोप में स्टोर लिपिक निलंबित
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के स्टोर लिपिक को कार्यों में शिथिलता एवं अनुशासनहीनता बरतना महंगा पड़ गया। पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने उन्हें निलंबित कर दिया।
नगर पालिका परिषद में कार्यरत स्टोर लिपिक हबीब खान उप्र स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष हैं। बीते महीनों में तत्कालीन अधिशासी अधिकारी/एसडीएम सदर घनश्याम वर्मा ने इनका पटल बदल दिया था। निर्माण पटल से हटने के बाद से उनका मन स्टोर के कार्यों में नहीं लग रहा था। इस पर उन्हें कई बार मौखिक रूप से अधिकारियों द्वारा चेताया गया था। लेकिन, इसके बाद भी उन्होंने कार्यों को गंभीरता से नहीं लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी प्रारंभ कर दी। सूत्र बताते हैं कि बीते दिनों लखनऊ में आयोजित बैठक में उन्हें शामिल होने के लिए कहा गया था। उन्होंने रमजान होने का हवाला देकर जाने में असमर्थता जता दी थी। यह बात अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र को नागवार गुजरी। उन्होंने हबीब खान से जवाब-तलब कर लिया, साथ ही उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू को इनके द्वारा की जा रही अनुशासनहीनता से अवगत कराया। इस पर पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


पालिका कर्मियों ने ज्ञापन सौंपा
कार्रवाई से पालिका के अन्य कर्मियों में रोष फैल गया। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष के नाम संबोधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपा। इसमें कहा गया है कि वरिष्ठ लिपिक हबीब खां को अध्यक्ष द्वारा निलंबित किया गया। अधिशासी अधिकारी के कक्ष में पालिका के समस्त कर्मचारियों द्वारा हबीब खान की उपस्थिति में वार्ता की गई। उन्होंने वरिष्ठ लिपिक हबीब खान का निलंबन आदेश वापस करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निलंबन वापस नहीं होता है तो पालिका कर्मी आगे की रणनीति तैयार करने के लिए विवश हो जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में रामसेवक वाल्मीकि, रमाकांत तिवारी, दीनदयाल सोनी, सुधीर रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका कर्मियों ने यह कहा
अधिशासी अधिकारी से वार्ता के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व में वरिष्ठ लिपिक दीपेंद्र कुमार को तत्कालीन अपर जिलाधिकारी ने जन सूचना अधिकार अधिनियम की सुनवाई के मामले में थप्पड़ मार दिया था। इस दौरान निर्णय लिया गया था कि उच्चाधिकारियों के समक्ष मीटिंग, सुनवाई या अन्य प्रकरणों, जिनमें अधिशासी अधिकारी को प्रतिभाग करने के निर्देश हैं, उनमें कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं होगा। नगर पालिका में कई केंद्रीय सेवा के अधिकारी कार्यरत हैं, ऐसी स्थिति में वरिष्ठ लिपिक हबीब खान को लखनऊ स्थित निदेशक के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश निर्गत किए गए, जो न तो न्यायोचित है और न ही अधिशासी अधिकारी के आदेश की अवज्ञा का प्रकरण है।


नगर पालिका के कार्यो में शिथिलता, अनुशासनहीनता एवं गड़बड़ियों के मामले उजागर हुए हैं। इस पर अध्यक्ष ने वरिष्ठ लिपिक को निलंबित किया है।
- डॉ. संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

कई गड़बड़ियां प्रकाश में आई हैं। अधिशासी अधिकारी ने उन्हें मौखिक एवं पत्र लिखकर कार्य में सुधार लाने के लिए चेताया था। लेकिन, वरिष्ठ लिपिक के कार्यो में सुधार नहीं आने पर उन्हें निलंबित किया गया है।
- रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed