फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रिजर्व बैंक का वितीय साक्षरता सप्ताह आज से

रिजर्व बैंक का वितीय साक्षरता सप्ताह आज से

Mon, 03 Jun 2019 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
रिजर्व बैंक का वितीय साक्षरता सप्ताह आज से
रिजर्व बैंक का वित्तीय साक्षरता सप्ताह आज से
विज्ञापन

ललितपुर। किसानों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक आगे आया है। बैंक ने तीन जून से वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान ग्रामीण बैंक शाखाओं, वित्तीय साक्षरता केंद्रों, एटीएम और वेबसाइटों पर पोस्टर और सामग्री प्रदर्शन किया जाएगा। हर साल आरबीबाई प्रमुख विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है। इस बार वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाने की घोषणा की है। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के बारे में बताते हुए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम किसानों पर केंद्रित होगा और इसका विषय ऋण लेने केे दायित्वों और कृषि वित्त पोषण है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत सभी शाखाओं को आरबीआई द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री को उपलब्ध करा दिया गया है। शाखा प्रबंधकों को इस वित्तीय साक्षरता सप्ताह अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि समग्र आर्थिक विकास के लिए कृषि में विकास आवश्यक है और वित उसी के लिए एक आवश्यक ऊर्जा है। आरबीआई सक्रिय रुप से ऐसी नीतियां बनाने में शामिल है जो कृषक समुदाय के लिए ऋण के प्रवाह को बढ़ाती हैं। हाल के वर्षों में बैंक ने ऋण वितरण तंत्र और वित्तीय समावेश को मजबूत करने के लिए कड़ी पहल की है। बैंकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ग्रामीण बैंक शाखाओं, वित्तीय साक्षरता केंद्रों, एटीएम और वेबसाइटों में पोस्टर और सामग्री प्रदर्शित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed