फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मौजूदा सरकार हटे बिना किसानों व मजदूरों का हित नहीं

मौजूदा सरकार हटे बिना किसानों व मजदूरों का हित नहीं

Sun, 03 Mar 2019 03:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
मौजूदा सरकार हटे बिना किसानों व मजदूरों का हित नहीं
मौजूदा सरकार हटे बिना किसानों व मजदूरों का हित नहीं
विज्ञापन

महरौनी (ललितपुर)। सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने बसपा कार्यकर्ताओं के साथ महरौनी और आसपास के गांवों में बैठकें कीं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार हटे बिना किसानों व मजदूरों का हित नहीं होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठे वायदे कर जनता को गुमराह कर रही है।

कुम्हेडी गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय खटीक ने अपने आवास पर सांसद का स्वागत किया। बाजार में सभा हुई, जिसमें अनुज तिवारी, संतोष, जमना कुशवहा, मुन्ना पटेल, सौरभ जैन, कोमल पटेल, शरीफ खां, महेश साहू मौजूद रहे। इसी तरह ग्राम गौना में सूर्य प्रताप सिंह, साहब सिंह, अमर सिंह, स्वामी यादव, रामदास यादव, जयराम यादव मौजूद रहे। ग्राम कुसमाड में अर्जुन सिंह विद्या मंदिर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार बांटने सांसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन निजी मकान से हटकर स्कूल का निर्माण करे, हम सहयोग देंगे। गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दें। प्रतियोगिता में निक्की राजा प्रथम, तेजराम द्वितीय, सोनम विश्वकर्मा तृतीय स्थान को पुरस्कार दिए। ग्राम लहरन में युवा संपर्क और किसान रैली का आयोजन किया गया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव में कहा था कि पब्लिक के अच्छे दिन आएंगे, हर आदमी के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, लेकिन कुछ नहीं आया। लेकिन, सत्ता पक्ष के अच्छे दिन जरूर आ गए। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर खरे ने कहा कि किसानों को उड़द फसल के नुकसान का अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। गीता मिश्रा, गिन्नी राजा, कालका प्रसाद यादव, राघवेंद्र भौंड़ेले, संतोष कुमार निरंजन, रामकुमार कक्का, सजल साहू, वृषभान सिंह यादव मौजूद रहे। ग्राम सिलावन, कुआं घोसी, खिरिया भारंजू, लहरन आदि गांवों में भी उन्होंने किसानों के हित की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed