फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पालिकाध्यक्ष के बगल के वार्ड में ही जल जमाव, नागरिक परेशान

पालिकाध्यक्ष के बगल के वार्ड में ही जल जमाव, नागरिक परेशान

Fri, 26 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष के बगल के वार्ड में ही जल जमाव, नागरिक परेशान
पालिकाध्यक्ष के बगल के वार्ड में ही जल जमाव
विज्ञापन

शहर को क्लीन और ग्रीन बनाने के दावे खोखले
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर को क्लीन और ग्रीन बनाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जिस वार्ड में पालिकाध्यक्ष रहती हैं, उससे लगाया हुआ वार्ड नंबर एक है, जिसमें जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को डेंगू के फैलने का भय सता रहा है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को एक शिकायती पत्र भी दिया है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन बेफिक्र बना हुआ है।
नगर पालिका ने शहर को 26 वार्डो में बांटकर स्वास्थ्य नायक तैनात कर रखे हैं, जिनकी देखरेख में सफाई का काम चल रहा है। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था चौकस नहीं हो पा रही है। कई मुहल्लों में सफाई का बुरा हाल बना हुआ है। नालियों की रोजाना सफाई नहीं की जा रही है जबकि नाला गैंग बनी हुई है। वार्ड नंबर तीन में पालिकाध्यक्ष रजनी साहू का आवास बना हुआ है। इससे लगा हुआ वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा है जहां पर जल जमाव की समस्या बनी हुई है। वहीं, खुले में शौच से मुहल्ले को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है जो शौचालय का निर्माण किया गया है, उसमें ताला लगा हुआ है। इससे लोगों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अन्य वार्डो की स्थिति को भी संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है। इसके बाद भी पालिकाध्यक्ष व प्रशासन सफाई से संतुष्ट बना हुआ है। इन दावों की पोल डेंगू के मरीज सामने से खुल गई है। जहां कसाई मंडी में एक संभावित मरीज पाया गया है तो चांदमारी में भी एक मरीज के होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

.....
छह माह से शौचालय में लगा ताला
खुले में शौच को समाप्त करने के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया है। लेकिन इसे अब तक खोला नहीं गया है। इससे स्थानीय लोग आज भी खुले में शौच करने के लिए विवश हो रहे हैं। नगर पालिका के जिम्मेदार इस मामले में मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूलाल
.....
धर्मशाला के पास नहीं पक्का रोड
सिद्दनपुरा में अहिरवार समाज की धर्मशाला बनी हुई है, जिसके आसपास पक्का रोड नहीं है। बरसात के दौरान जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वर्तमान में मच्छर की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। मच्छरों ने रात का चैन छीन लिया है।
अनीसा खान
.....
डस्टबिन का अभाव
वार्ड में डस्टबिन की कमी बनी हुई है। इससे लोग कचरा यहां-वहां फेक रहे हैं। यही नहीं, खाली प्लॉटों में भी कचरा एकत्रित हो रहा है। जिन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पिस्ताबाई
......
व्यक्तिगत शौचालय बनवाने में हो रही देरी
नगर पालिका परिषद द्वारा व्यक्तिगत शौचालय के लिए राशि मुहैया कराई जा रही है। लेकिन कई लोगों को इसकी राशि नहीं मिल पाई है तो कई किश्तों के लिए यहां वहां भटक रहे हैं।

मेवाबाई
......
कराई जा रही सफाई
सभी वार्डो में सफाई का कार्य चल रहा है। जहां भी गंदगी व जल जमाव की शिकायत प्राप्त हो रही है, वहां कार्रवाई कर जल निकासी कराई जा रही है। इसके अलावा मच्छरों से निपटने के लिए फागिंग का भी काम चल रहा है।
रजनी साहू
अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed