फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आचार्य विद्यासागर का 73 वां अवतरण दिवस मनाया

आचार्य विद्यासागर का 73 वां अवतरण दिवस मनाया

Thu, 25 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
आचार्य विद्यासागर का 73 वां अवतरण दिवस मनाया
आचार्य विद्यासागर का 73 वां अवतरण दिवस मनाया
विज्ञापन

बच्चों ने तख्तियों पर दर्शाए आचार्य के संदेश
विद्याधर से विद्यासागर नाटिका का हुआ मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। वर्णीनगर मड़ावरा में सकल दिगंबर जैन समाज मड़ावरा के तत्वावधान में आचार्य विद्यासागर महाराज का 73वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ श्रीमहावीर विद्याविहार परिसर में मनाया गया।

आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला व आचार्य विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने नगर में एक प्रभावना जुलूस निकाला, जिसमें विद्यालय की छात्राएं चांचर व डांडिया नृत्य करते हुए चल रही थीं जो आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिनमें आचार्य के संदेशों को दर्शाया गया था। आचार्य के संदेश इंडिया नहीं भारत बोलों, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, घी की नहीं गाय की रक्षा करो, गौ रक्षा से ही देश की सुरक्षा आदि तख्तियां लेकर बच्चे नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विद्या विहार के विशाल प्रांगण में पहुंचे जहां आचार्य के अवतरण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला की प्राचार्या ममता जैन के निर्देशन में आचार्य की संगीतमयी पूजन व आरती की गई व जन्मोत्सव का पालना समाज के गणमान्य लोगों व विद्यालय परिवार ने झुलाया। आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला व आचार्य विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की विशेष प्रस्तुति विद्याधर से विद्यासागर नाटिका की रही। प्रवक्ता रमेश चंद्र जैन ने कहा कि आचार्य का जन्म शरद पूर्णिमा के दिन 10 अक्टूबर 1946 को कर्नाटक प्रांत के सदलगा में हुआ था। आचार्य श्रेष्ठ ने 20 वर्ष की आयु में मुनिदीक्षा लेकर आज संयम के पथ पर चलकर 50 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। जो जनजन के संत बन चुके हैं। आचार्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वदेशी अपनाएं, पर्यावरण-स्वच्छता अभियान, हिंदी अपनाएं, संस्कृति बचाओ जैसे अभियानों को चलाकर लोगों को संदेश दे रहे हैं। आज हमें उनके आदर्शों पर चलने की महती आवश्यकता है। आचार्य पंचमयुग के महावीर हैं। इस दौरान डा.बिरधीचंद्र जैन, डा. राकेश सिंघई, आचार्य विद्यासागर प्रबंधन समिति के सदस्य तंदुल प्रसाद जैन, राजेश सिलौनिया, डा. वीरेंद्र जैन, निर्मल जैन, विजय जैन, राजेंद्र जैन धवा, अशोक संगौरिया के अलावा नीलेश जैन, अन्नू जैन, मनोज कुमार, सुधीर सिंघई आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेशचंद्र जैन ने किया। डा. राकेश सिंघई व आचार्य विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य चक्रेश जैन ने संयुक्त रुप से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed