{"_id":"5a49464d4f1c1b95188bcf5b","slug":"151514751565-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ावरा क्रिकेट प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ावरा क्रिकेट प्रतियोगिताएं
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ खिलाड़ियों ने जीता पहला मैच
टी-20 सुपर संडे सीरीज का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
मड़ावरा।
तहसील मुख्यालय पर राधे क्रिकेट ग्राउंड पर सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच 5 मैचों की सुपर संडे सीरीज का शुभारंभ हुआ। क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ राष्ट्रगान के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया तथा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं में प्रतिस्पर्धा का विकास होता है।
कोस्को बॉल 20 ओवर के क्रिकेट मैच में ओल्ड इज गोल्ड भारत क्लब टीम के कप्तान दिनेश नारायण सोनी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, जिसमें उनकी टीम ने 149 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंगस्टार भारत क्लब टीम 13वें ओवर के 144 रनों पर ढेर हो गयी। मात्र पांच रन के करीबी अंतर से हुई हार-जीत के मैच में काफी रोमांच देखने को मिला। मैच के अंपायर रुप में टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी रफीक खान और सौरभ तिवारी ने अपना योगदान दिया। क्रिकेट मैच के सफल आयोजन में रिजवान खान (सनी), जयराम पटेल, शंकर सिंह लोधी, राघवेंद्र यादव, प्रदीप कुमार, संजय भदौरिया, ज्ञानसिंह, सुरेंद्र भदौरिया, हेमंत यादव, संजीव कुमार, पप्पू यादव, कपिल कुमार, नीलेश कुशवाहा, पवन पाल, विक्की, बोवी नरवरिया समेत समस्त क्षेत्रवासियों भरपूर सहयोग रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. रामपाल सिंह, डॉ. अनिल कुमार, पत्रकार इमरान खान, राहुल श्रोती, सुरेश मास्टर, समाजसेवी मुरलीधर कुशवाहा, दिलीप सिंह, रूपनारायण सोनी, तखत सिंह लंबरदार, संतोष त्रिपाठी कन्हैयालाल, अशोक कोरी का भी सहयोग रहा। पांच मैचों की सुपर संडे सीरीज का अगला मैच दोनों टीमों के बीच अगले रविवार को प्रात: 11 बजे से खेला जाएगा।
फाइनल में गौसेवा मंडल एकादश मड़ावरा टीम विजय
रितिक नामदेव रहे मैन ऑफ द सीरीज
सौंरई (ललितपुर)। स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा सौंरई गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मैच गौ सेवा मंडल एकादश मड़ावरा और बजरंग क्रिकेट क्लब परसाटा के बीच खेला गया। फाइनल मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी काते हुए मड़ावरा टीम ने आठ विकेट गवांकर 206 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए परसाटा टीम 15 ओवरों में मात्र 113 रन ही बना सकी। मड़ावरा टीम की ओर से धर्मेंद्र सिंह सर्वाधिक 42 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। टूर्नामेंट में मेन ऑफ द सीरीज का खिताब आलराउंडर रितिक नामदेव को मिला। इस दौरान गौसेवा मंडल से राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पटैरिया, प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता दीपक त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रामजी सिरौठिया, जिला प्रभारी डॉ. सुरेश पुरोहित, रामजी तिवारी, इंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह परमार मौजूद रहे।