{"_id":"597f8d694f1c1b13348b45fa","slug":"151501531497-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरौनी पेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरौनी पेज
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समायोजन रद होने से 22 स्कूलों पर ताले
महरौनी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शिक्षामित्रों के समायोजन रद होने से महरौनी खण्ड शिक्षा कार्यालय अंतर्गत लगभग 22 विद्यालयों में ताले पडे़ हैं । इन्हें खोलने के लिये किसी भी शिक्षक की तैनाती नही की गयी है । खण्ड शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार महरौनी के मजरा टपरियन, बाढई का कुआ, खिरिया भारन्जू सहित क्षेत्र के लगभग 22 विद्यालयों में कोई भी शिक्षक न होने से विद्यालय बंद है। इनमे कोई भी शिक्षक नहीं है जो कि विद्यालय का ताला भी खोल सके । शिक्षा विभाग द्वारा संचालित होने बाले अनेक प्राथमिक विद्यालयों में समायोजित शिक्षा मित्रों की तैनाती की गई थी, इससे हर गांव में शिक्षा के मंदिर संचालित होते रहे। कहीं प्रधानाध्यापक न होने पर सहायक शिक्षक के सहारे ही विद्यालय संचालित हो रहा था तो कही छात्रांकन के अनुसार दो शिक्षा मित्र एक ही जगह तैनात थे जो शिक्षण व्यवस्था को बनाए हुए थे। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सभी समायोजित शिक्षा मित्रों के समायोजन रद होने से शिक्षा व्यवस्था फिर से पटरी से उतर गयी है क्षेत्र के बंद विद्यालयो को सुचारू रूप से संचालित कराने व शिक्षको की तैनाती करने की अभिभावको ने शासन से अपील की है ।