फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सिंचाई विभाग की भूमि पर पसरा अतिक्रमण चिह्नित

सिंचाई विभाग की भूमि पर पसरा अतिक्रमण चिह्नित

Thu, 15 Jun 2017 05:47 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की भूमि पर पसरा अतिक्रमण चिह्नित
अवैध कब्जे हटाने को दो दिन की मोहलत
विज्ञापन


ललितपुर। राजघाट निर्माण खंड ने गोविंद सागर बांध व नहरों की खाली भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित करके उसे हटाने की रणनीति तय कर ली है। नहर के हेड से लेकर चंदेरा तक अतिक्रमण पाया गया है। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ने अतिक्रमणकारियों को दो दिन में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है। शासन ने सरकारी/निजी संपत्तियों एवं विभिन्न धार्मिक संस्थाओं पर अवैध कब्जा हटाने के लिए एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया है। जिला स्तर पर गठित फोर्स ने भी अवैध कब्जा( अतिक्रमण) हटाने की तैयारी कर ली है। इसके मद्देनजर राजघाट निर्माण खंड के अफसरों ने गोविंद सागर बांध एवं छोटी व बड़ी नहर की भूमि का चिह्नींकरण कराया। इस दौरान पाया कि छोटी नहर के दायी और वायीं ओर हेड से लेकर चंदेरा तक जगह-जगह अतिक्रमण है। एक तरफ तैंतीस फुट तो दूसरी ओर सैंतीस फुट अतिक्रमण चिह्नित किया गया है। इसी तरह लेफ्ट केनाल में 0.369 हेक्टेयर, डाउन केनाल में 0.471 हेक्टेयर एवं अंदर के क्षेत्र में 1663 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिक्रमण चिह्नित हुआ है। इसमें आठ सौ नौ हैक्टेयर का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। उधर, अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने दो दिन केअंदर चिह्नित अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो विभाग उसे हटा देगा। इसके नुकसान के लिए विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। सहायक अभियंता आनंद स्वरूप का कहना है कि विभाग ने अतिक्रमण हटाने की पूरी तैयारी कर ली है। अतिक्रमणकारियों को एक अवसर प्रदान किया गया, जिससे कि उनका नुकसान न हो।

........

निकाय बनी उदासीन
नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण को चिह्नित कर उसकी रिपोर्ट शासन को भेजकर इतिश्री कर ली है। इस वजह से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। नालियों पर कच्चे की जगह पक्का अतिक्रमण हो रहा है। इसकी बानगी नगर पालिका परिषद कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर नाली का पक्का निर्माण है। यहां नाली को खोलने की जगह पक्का अतिक्रमण किया गया है। इस तरह के पक्के निर्माण जगह-जगह हो रहे हैं, जिससे नाला, नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed