फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   15 people including children were found infected

बालक समेत 15 लोग मिले संक्रमित

Thu, 10 Feb 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
15 people including children were found infected
ललितपुर। जिले में बीते दिनों से संक्रमण की गति धीमी होने से राहत हो गई है। यहां पर बुधवार को टीम ने 1289 लोगों के सैंपल लेकर जांच की। इस दौरान एक वर्षीय मासूम समेत 15 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। 61 मरीजों को होम आइसोलेशन पूर्ण होने पर संक्रमण से मुक्त किया गया है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 262 रह गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस कमजोर होता नजर आ रहा है। बीते दिनों से जांच में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है। रिकवरी भी लगातार होने से एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी होती जा रही है। इसको लेकर लोग राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि संक्रमण का खतरा टला नहीं है। कोविड से बचाव के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1289 सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक वर्षीय मासूम बालक समेत 15 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में बाल संप्रेक्षण ग्रह में एक, मोहल्ला इलाइट चौराहा निवासी 15 वर्षीय किशोरी, 30 वर्षीय युवक, तालाबपुरा निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला नेहरुनगर निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, आजादपुरा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक बिरधा व महरौनी में तीन-तीन, जखौरा, तालबेहट, बार निवासी एक-एक संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेशन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जांच रिपोर्ट में 15 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेेशन किया गया है। टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। - डा. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed