फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   15 patient in militry area

सैन्य क्षेत्र में दी कोरोना ने दस्तक, शनिवार को मिले 15 मरीज

Sat, 22 Aug 2020 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
15 patient in militry area
कैप्सन - कोरोना जॉच के लिए नमूने लेती टीम - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। शनिवार को एक बार फिर तालबेहट क्षेत्र में कोरोना विस्फोट सा हुआ। पहली बार सैन्य क्षेत्र में दस मरीज कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, नगर में हटवारा मोहल्ला में एक परिवार के चार और एक अन्य युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर में हटवारा मोहल्ला में एक 61 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लगें कैंप में उसके परिजनों सहित अन्य लोगों को मिला कर कुल 62 लोगों की एंटीजन जांच की गई। जिसमें उसकी पत्नी, पुत्र, बहू और एक वर्षीय नाती कोरोना पॉजिटिव मिला। वही पुराने बस स्टैंड के समीप रहने वाला एक वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिला। जॉच टीम में राहुल दुवेदी, अशोक नायक, अजय दुबे, गौरी शंकर, नूतन आदि प्रमुख रही। वही दो दिन में सैन्य क्षेत्र में दस लोगों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोविड जांच टीम प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि दो दिन सैन्य क्षेत्र में की गई जांच में दस लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। पहली बार सैन्य क्षेत्र में मरीजों के पाए जाने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उधर, प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग सरकार की गाइड लाइन को काफी हल्के में ले रहें हैं। न तो लोग घरों से बाहर निकलने पर मास्क लगा रहे है और बिना काम के सड़कों पर चहलकदमी कर रहें है। शनिवार को नगर की सड़कों पर काफी चहल पहल नजर आई। पूरे दिन ऐसे लोगों को कोई रोकने वाला तक नजर नहीं आया। अधिकारियों की इस ढील और लोगों की लापरवाही का प्रभाव अब पूरे क्षेत्र में नजर आने लगा हैं। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से कोरोना संक्रामक मरीजों का पाया जाना शुरू हो गया हैं। यदि समय रहते लोगों ने सरकार की गाइड लाइन का पालन नहीं किया तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed