फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   15 hours power cut, transfarmer fault

ट्रांसफार्मर खराब होने से पंद्रह घंटे ठप रही बिजली

Sat, 04 Sep 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
15 hours power cut, transfarmer fault
transfarmers.jpg - फोटो : transfarmers.jpg
ललितपुर। गल्ला मंडी सब स्टेशन के अंतर्गत शहर के मोहल्ला आजादपुरा में ट्रांसफार्मर और बंच केबल टूटने से पंद्रह घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही और सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिना बिजली के परेशान होना पड़ा। विभाग द्वारा दूसरे दिन दोपहर बाद ट्रांसफार्मर और केबल बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जा सकी।
विज्ञापन

गल्ला मंडी स्थित 66/33 केवी विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत फीडर संख्या पांच के माध्यम से आजादपुरा और गांधीनगर मोहल्ला में बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे रिसाला मंदिर के पास स्थित सौ केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में अचानक से खराबी आ गई। जानकारी मिलने पर विभागीय कर्मचारियों के माध्यम से उक्त ट्रांसफार्मर से जुड़ी लाइन को काटकर आगे की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जबकि, बाकी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति आधा घंटे बाद सुचारु कर दी गई। लेकिन, इसके बाद देर रात करीब साढ़े बारह बजे गांधीनगर में शिशुमंदिर वाली गली में एलटी लाइन की बंच केबल टूटकर गिर गई, जिससे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने पर विभागीय कर्मचारियों ने रात्रि करीब 1.10 बजे उक्त बंच केबल की लाइन को ट्रांसफार्मर से काट दिया गया और बाकी फीडर की बिजली सुचारु कर दी गई। इसके बाद अगले दिन विभागीय अभियंता की देखरेख में ट्रांसफार्मर और केबल बदलने का कार्य किया गया, तब कहीं जाकर देर शाम को बिजली आपूर्ति सुचारु कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed